प्रसिद्ध समाजसेवी नीरज गंगवाल जयपुर को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन की अगुवाई में समाज भूषण स्व.श्री राजेंद्र. के . गोधा स्मृति जीवन रक्षक सम्मान 2026 से किया अलंकृत

0
6

प्रसिद्ध समाजसेवी नीरज गंगवाल जयपुर को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन की अगुवाई में समाज भूषण स्व.श्री राजेंद्र. के . गोधा स्मृति जीवन रक्षक सम्मान 2026 से किया अलंकृत

फागी संवाददाता
दिनांक 05 अप्रैल 2026 को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति एवम दिगंबर जैन सोशल ग्रुप federation राजस्थान रीजन द्वारा महावीर स्कूल सभागार जयपुर शहर में अति प्रतिष्ठित “समाज भूषण स्व. श्री राजेन्द्र .के .गोधा स्मृति जीवन रक्षक सम्मान- 2026” से प्रमुख समाज सेवी श्री नीरज गंगवाल को अलंकृत किया गया, कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान उनके पिता एवम पुत्र द्वारा प्राप्त किया गया , कार्यक्रम संयोजक श्री सुनील बज, श्री दर्शन बाकलीवाल एवम श्री राकेश गोदिका ने बताया कि ये सम्मान उनके द्वारा गत 25 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में किए जा रहे सतत् प्रयासों के द्वारा समाज सेवा के कार्यो के मद्देनजर प्रदान किया गया है ,अभी आप वर्ष 2010 से 16 वर्षों से महावीर नगर जैन मंदिर के तत्वावधान में एक चैरिटेबल हॉस्पिटल चला रहे हैं जहां नित्य 150 से अधिक मरीज़ इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं एवम 600 से अधिक camps का आयोजन कर चूके हैं, तथा आप अपने रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन के तत्वावधान में गत वर्ष से निरंतर trauma अस्पताल में BLS/CPR की आमजनों को ट्रेनिंग दिलवा रहे हैं I जिसमें अब तक आपने 90 ट्रेनिंग सेशन से 6500 से अधिक नागरिको को शिक्षित किया है ,आपका लक्ष्य कम से कम 1 लाख लोगों तक इस शिक्षा को पहुंचाना है ,समारोह में श्री प्रमोद जी पहाड़ियां, शैलेंद्र जी गोधा, उमराव मल जी संघी, महेश जी काला, सुरेंद्र जी पांड्या, ज्ञानजी झांझरी, राजीव जी गाजियाबाद, राजेश जी जैन एवम समाज श्रेष्ठि मौजूद थे।इस खुशी में जैन गजट संवाददाता राजाबाबू गोधा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने श्री नीरज गंगवाल को मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कर सुखमय भविष्य की कामना की है।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here