फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के जिनालय में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक जाप, फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र में रहा भक्ति का माहौल

0
6

फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के जिनालय में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक जाप, फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र में रहा भक्ति का माहौल

फागी संवाददाता
9 अप्रैल

फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा,चोरू, नारेडा, मंडावरी, लसाडिया, मेंदवास, नीमेड़ा, लदाना तथा सुल्तानिया के दिगम्बर जिनालयों में विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से जाप करके भक्ति का माहौल बनाया, कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा शाखा फागी के महामंत्री राजाबाबू गोधा ने बताया कि कस्बे के त्रिमूर्ति जैन मंदिर, आदिनाथ मंदिर,बीचला मंदिर, मुनि सुव्रतनाथ जिनालय, पार्श्वनाथ चैताल्य, चंद्र प्रभ नसियां तथा चंद्रपुरी जैन मंदिर सहित सभी जिनालयों में आज श्रृद्धालुओं ने नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक रूप से जाप्य करने के बाद आरती करके पुण्य अर्जित किया कार्यक्रम में पार्श्वनाथ चैताल्य में हुए कार्यक्रम में पंडित संतोष बजाज ने बताया कि नवकार दिवस जैन धर्म का एक प्रमुख आध्यात्मिक आयोजन है, जो विश्व शांति भाईचारे और आत्म- शुद्धि के लिए नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप को समर्पित है, यह दिवस भगवान महावीर के अहिंसा और संयम के संदेश को दोहराने तथा मानसिक शांति प्राप्त करने का एक माध्यम है, इसी कड़ी में कार्यक्रम में पंडित केलास कडीला ने बताया कि यह दिवस अहिंसा, करुणा ,क्षमा और अपरिग्रह जैसे सिद्धांतों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है, नवकार मंत्र का नियमित जाप बुरे कर्मों (पापों)का नाश करने, और जीवन को सही मार्ग पर लाने की प्रेरणा देता है, कार्यक्रम में समाज के सोहनलाल झंडा ने बताया कि नवकार मंत्र किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु इन पांचो परमेष्ठियों के महान गुणों को नमन करता है, यह मंत्र आध्यात्मिक उन्नति, और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग दर्शन करता है, कार्यक्रम महिला मंडल की रेखा झंडा एवं रानी नला ने बताया कि यह आयोजन न केवल जैन समुदाय के लिए है बल्कि पूरे मानव समाज के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक पवित्र अवसर है, कार्यक्रम में समाज के सभी श्रावक श्राविकाएं मोजूद थे।

राजाबाबू गोधा महामंत्री राजस्थान जैन सभा शाखा फागी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here