महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा पक्षियों के पेयजल प्रबंधन हेतु 500मिट्टी के सकोरे वितरित किए गए.

0
3

महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा पक्षियों के पेयजल प्रबंधन हेतु 500मिट्टी के सकोरे वितरित किए गए.
अजीत कोठिया डडूका. की रिपोर्ट.
=================
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र द्वारा मैक्सफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल परतापुर में स्कूली छात्र छात्राओ को भीषण गर्मी के दौर में पेयजल प्रबंधन हेतु मिट्टी के 500सकोरे वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रधानाचार्य रजनीश उपाध्याय ने की, मुख्य अतिथि अजीत कोठिया इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल थे तथा समारोह गौरव हाजी डॉ. हकीम शेख तथा विशेष अतिथि महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा के महेश पंवार एवं कुलदीप वसीटा थे।
प्रारंभ में केंद्र सचिव वीर रामभरत चेजारा ने आयोजन के पर्यावरणीय महत्व पर जानकारियां दी। अजीत कोठिया ने एपेक्स की पत्रिका महावीर प्रवाह के सेवा विशेषांक को विद्यालय प्रबंधन को भेट किया। डा. हकीम शेख ने प्यासे पक्षियों के लिए पीने के पानी के लिए मिट्टी के सकोरा वितरण को पुण्य कार्य बताया। इस अवसर पर अजीत कोठिया ने छात्रों का आह्वान किया कि वो मिट्टी के सकोरे को घर की मुंडेर या आस पास के पेड़ो पर लगाए ओर इनमें रोजाना पानी भरे। एक सकोरे में चिड़िया के लिए दाना भी रखे, चिड़िया गौरैया आएगी, दाना चूगेगी, पानी पीएगी और फुर्र से उड़ जाएगी ओर आपको दुआएं बिन मांगे ही दे जाएगी। कोठिया ने कहा कि पक्षियों के लिए पेयजल प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
प्रधानाचार्य रजनीश उपाध्याय ने अपने विद्यालय को इस सेवा कार्य हेतु चयनित करने पर महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन रामभरत चेजारा ने किया आभार कुलदीप वसीटा ने व्यक्त किया। आयोजन मे 500से अधिक बड़ी कक्षाओं के बच्चो ने हिस्सा लिया और पंछियों के पेयजल सुलभता हेतु प्रतिदिन एम आई द्वारा दिए गए सकोरा में जल भरने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here