दर्शनगिरी में होगा महामस्तका अभिषेक
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
उज्जैन नगर के दर्शनगिरी तीर्थ में 14 वर्ष बाद होगा वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का भव्य महामस्तकाभिषेक, महामहोत्सव महाकुंभ सा नजारा रहेगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि * धार्मिक नगरी उज्जैन के मक्सी रोड स्थित ‘दर्शनगिरी तीर्थ’ में 19 अप्रैल रविवार को एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस दिन भगवान महावीर स्वामी का भव्य ‘महामस्तकाभिषेक’ स्वर्ण एवं रजत कलशों से पूरे 14 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर जैन समाज में भारी उत्साह है।यह भी परम सोभाग्य है कि एक साथ तीन मंगलकारी संयोग*
आयोजक समिति के युवा अध्यक्ष अश्विन कासलीवाल ने बताया कि यह आयोजन केवल महामस्तकाभिषेक तक सीमित नहीं है, बल्कि कई शुभ संयोगों का संगम है। 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया का पावन पर्व है, जो प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री आदिनाथ भगवान का आहार चर्या (पारणा) दिवस भी है। इसी दिन श्रंमण संस्कृति के महामहिम*पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज* का प्रथम पट्टाचार्य पदारोहण दिवस बड़े ही उत्साह उमंग के साथ मनाया जाएगा। साथ ही यह महोत्सव समाधीष्ट*आचार्य श्री 108 दर्शन सागर जी महाराज* के अधूरे स्वप्न और उनकी अंतिम कृति को मुहूर्त मुर्हत रुप साकार करने के लिए प्रतिबद्ध पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं कुल गोरव शिष्य 108 मुनि श्री प्रणत सागर जी महाराज की मंगल प्रेरणा से यह महोत्सव संपन्न हो रहा है।
‘श्री दिगंबर जैन शांति निर्मल दर्शन गिरी प्रणत सागर समिति’ के अनुसार महामस्तकाभिषेक प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा*विशेष:* प्रथम कलश एवं शांतिधारा के पुण्यवर्जक का चयन 19 अप्रैल रविवार को सभा के बीच बोली के माध्यम से किया जाएगा। दद्दू ने कहा कि महामहोत्सव में इंदौर,देवास आगर सुसनेर पिडावा भोपाल से भी समाज जन पहुंचेंगे
तैयारियों को अंतिम रूप
समिति के अध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, सचिव नीरज सोगानी और कोषाध्यक्ष चेतन जैन (राणा) के नेतृत्व में पूरी टीम आयोजन को भव्य बनाने में जुटी है। सकल दिगंबर जैन समाज उज्जैन ने देशभर के गुरुभक्तों और धर्मप्रेमियों से इस पुण्यशाली अवसर पर दर्शनगिरी तीर्थ पधारने का भावपूर्ण आग्रह किया है। नमोस्तु शासन जयवंत हो।
दर्शनगिरी तीर्थ में महाकुंभ जैसा नजारा देखने को मिलेगा। देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
—
निवेदक
श्री दिगंबर जैन शांति निर्मल दर्शन गिरी प्रणत सागर समिति
दर्शनगिरी तीर्थ, उज्जैन












