मुनि सुव्रतनाथ भगवान का जयकारों के साथ किया 1008 स्वर्ण कलशों से अभिषेक

0
3

फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के जिनालयों में जैन धर्म के 20 वें तीर्थंकर मुनि सुव्रतनाथ भगवान का मनाया जन्म एवं तप कल्याणक हर्षोउल्लास पूर्वक

मुनि सुव्रतनाथ भगवान का जयकारों के साथ किया 1008 स्वर्ण कलशों से अभिषेक

 

फागी संवाददाता
12 अप्रैल 2026
फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू,नारेड़ा,मंडावरी, मेहंदवास, निमेडा, लसाडिया लदाना तथा सुल्तानिया सहित कस्बे के जिनालयों मे
जैन धर्म 20 वें तीर्थंकर मुनि सुव्रतनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, कार्यक्रम में जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने शिरकत करते हुए बताया कि कस्बे के मुनि सुव्रतनाथ जिनालय में प्रातः लाटरी द्वारा अभिषेक करने की प्रक्रिया में लाटरी के द्वारा जीतू कासलीवाल को प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इसी कड़ी में बोली के माध्यम से भागचंद, राजकुमार, महेंद्र कुमार, माणकचंद कासलीवाल परिवार को श्रीजी की शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, कार्यक्रम में 1008 स्वर्ण कलशों से श्रीजी का जयकारों के साथ अभिषेक किया गया,अभिषेक करने के बाद समाज की ओर से अष्टद्रव्यों से पूजा अर्चना कर मुनि सुव्रतनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव का जयकारों के साथ सामूहिक रूप से अर्घ्य चढ़ाकर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।कार्यक्रम में महिला मंडल की श्रीमती मुन्ना कासलीवाल एवं मधु गिंदोडी ने बताया कि मुनि सुव्रतनाथ भगवान का जीवन,जन्म और तप कल्याणक अत्यंत पावन और प्रेरणादायक है, वे वर्तमान अवसर्पिणी काल के प्रमुख तीर्थंकरों में से एक हैं, उनका शासन काल भगवान राम का समकालीन माना जाता है, उनका जन्म बैसाख कृष्णा द्वादशी को श्रवण नक्षत्र में हुआ था, कार्यक्रम में ललिता कलवाड़ा एवं गुणमाला झंडा ने बताया कि तप कल्याणक के अवसर पर मुनि सुव्रतनाथ भगवान ने संस्कारिक सुखों का त्याग कर राजगृह में अपराजिता पालकी में बैठकर दीक्षा ग्रहण की, और 1000 राजाओं के साथ दीक्षा लेकर 3 दिन का उपवास किया, यह दिन आत्म साधना और त्याग की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में वयोवृद्ध फूलचंद गिंदोडी,
मोहनलाल झंडा, मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक कासलीवाल जयपुर, कैलाश कासलीवाल, हरकचंद झंडा ,सौभाग सिंघल,हनुमान कलवाड़ा,रमेश बजाज, राहुल कासलीवाल जयपुर,महेंद्र गोधा,महावीर बजाज , विनोद झंडा,लक्की झंडा,राहुल टीबा ,सुविधी कडीला, कमलेश चोधरी , नीरज झंडा, पदम टीबा,सुशील कासलीवाल,आशु झंडा, अंकितसिंघल,रुशील, विशिल कासलीवाल जयपुर, राजाबाबू गोधा तथा संतरा झंडा, प्रेम देवी पंसारी , कान्ता कासलीवाल जयपुर, कमला कासलीवाल, शोभा झंडा,रेखा झंडा, गुणमाला झंडा, इलायची मोदी,आशा बजाज, बीना झंडा,मंजू झंडा, रेखा हांडी गांव, ललिता सिंघल , अंजू टीबा ,संतोष मांदी,मधु गिंदोढी,सुशीला झंडा,
टीना झंडा, शिन्कु झंडा, एवं चांदनी बजाज सहित सभी श्रावक श्राविकाएं मौजूद थे।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here