आज से मध्यप्रदेश में जनगणना का शुभारंभ राजेश जैन दद्दू इंदौर

0
4

आज से मध्यप्रदेश में जनगणना का शुभारंभ
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने कहा कि 16 अप्रैल गुरुवार से प्रदेश में जनगणना का शुभारंभ हो रहा है । यह सिर्फ आंकड़ों की प्रक्रिया नहीं बल्कि हमारे राष्ट्र , हमारी जातिगत पहचान के भविष्य को सही दिशा देने का देश हित में महत्वपूर्ण कदम है। जनगणना देश की रीढ़ है, यह विकास की नींव है। इस बार की जनगणना डिजिटल और आधुनिक तकनीक के साथ हो रही है। प्रदेशवासियों को इसमें पूर्ण निष्ठा और सत्यता के साथ भाग लेना चाहिये ।यह जनगणना हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए है। सही आंकड़े बेहतर स्कूल, बेहतर अस्पताल और बेहतर अवसर देंगे। प्रदेश में 16 से 30 अप्रैल तक स्व गणना का कार्य होगा। एक से 30 मई तक मकान सूचीकरण होगा। यह प्रक्रिया डिजिटल रूप से होगी। दद्दू ने समंग्र जैन समाज से आह्वान करते हुए कहा कि अपने अपने नाम के साथ सिर्फ जैन ही लिखें सरनेम नहीं लिखे। जैन राजनीतिक चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष काला ने भी समाजजनों से आह्वान किया है कि इस जनगणना में कोई परिवार जनगणना से वंचित ना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here