अंगूरों को गुच्चो में रहने से कीमत बढ़ जाती है बिखरने पर कीमत घट जाती है
/गणिनी आर्यिका विज्ञ मति माताजी/
नैनवा जिला बूंदी 16 अप्रैल गुरुवार 2026
शांति वीर धर्मस्थल पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए विज्ञ मति माताजी ने बताया कि मनुष्य के अंदर बैठे हुए विकारों को नाश करने पर ही आत्मा का कल्याण होगा क्रोध मान माया लोभ यह विकार दुर्गति को ले जाने वाले हैं
मनुष्य को संसार में घूमते घूमते बरसों बीत गए परंतु अब तक उसने सत्य को जाना ही नहीं
पशु पक्षी सूर्य के चले जाने पर किसी पेड़ धर्मशाला या मकान पर निवास करते हैं वह रात्रि को विचरण नहीं करते नहीं खाते पीते हैं मनुष्य प्रातः काल से उठते ही खाना पीना प्रारंभ करता है रात्रि तक खाता-पीता रहता है संयम का कोई कार्य नहीं करता उससे कहीं गुना पक्षी माता ने अच्छे बताएं जो मुंह से नहीं बोलते फिर भी संयम धारण करते हैं
अंतिम में माता ने कहा की अंगूर गुच्चो की तरह बने रहो बिखरने पर उनकी कीमत घट जाती है
अच्छे अंगूरों की कीमत ₹80 किलो बाजार में मिलते हैं बिखरे हुए अंगूरों की कीमत मात्र ₹20 किलो रह जाती है
तुम सबको ही संगठित रूप से रहना चाहिए और धर्म की पताका मैं आगे रखकर अपना नाम कमाना चाहिए यही मनुष्य का जीवन में सार्थक होना आर्यिका ने बताया
धर्म सभा से पूर्व भगवान के चित्र पर दीप प्रज्वलित समिति के सदस्य
महावीर सरावगी कमल मारवाड़ा
बाबूलाल बरमूडा पारस बरमुंडा महावीर नासिरदा मोहन मारवाड़ा
भगवान के दर्शन खाली हाथ नहीं करना चाहिए
आर्यिका विशेष मति माताजी ने बताया
प्रभु के दर्शन करने के लिए हमेशा द्रव से दर्शन करना चाहिए गुरु राजा साधु संत के चरणों में कभी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए
धर्मोदय तीर्थ क्षेत्र गंभीरा की कार्यकारिणी ने आर्यिका संघ को गंभीरा प्रदार्पण के लिए शांति वीर धर्म स्थल पर श्रीफल भेंट कर निवेदन किया
बिस पथ दिगंबर जैन समाज ने वर्षा योग 2027 के लिए विशुद्धमति माताजी संघ को नैनवा में वर्षा योग के लिए श्रीफल भेंट करने निवेदन किया
दिगंबर जैन समाज प्रवक्ता महावीर सरावगी

















