जयपुर मानसरोवर निवासी रितु जैन की WPSF में राष्ट्रीय सलाहकार पद पर हुई नियुक्ति
फागी संवाददाता
14अप्रेल
जयपुर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त महिला एवं बाल विकास को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संगठन Women Power Sociality Foundation (WPSF) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री राज कन्या जी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजरानी जी एवं संयोजक संतोष कुमार जी की अनुशंसा पर तथा सचिव ऊमा सोनी जी की सहमति पर सक्रिय कार्यकर्ता रितु जैन को राष्ट्रीय सलाहकार के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति देकर संगठन को मजबूत करने पर निर्देशित किया है,रितु जैन, निवासी 61/176, रजत पथ, मानसरोवर, जयपुर, लंबे समय से सामाजिक एवं जनकल्याण कार्यों में सक्रिय रही हैं, उनकी कर्तव्य निष्ठा, समर्पण एवं समाजसेवा के प्रति लगन को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन केपदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि रितु जैन अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए संगठन के उद्देश्यों विशेष रूप से महिला एवं बाल विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर रितु जैन ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी और समाज के उत्थान हेतु निरंतर कार्य करती रहेंगी।
राजाबाबू गोधा गजट संवाददाता राजस्थान












