महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नई आबादी गढ़ी में केंद्र के सेवा कार्यों की जानकारियां साझा की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि अजीत कोठिया इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल थे तो अध्यक्षता प्रधानाचार्य कन्हैयालाल रेबारी धाणी ने की। प्रारंभ में विद्यालय परिवार द्वारा सेवा गतिविधि रिपोर्ट हेतु यूपी एस नई आबादी गढ़ी का चयन करने पर साधुवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर अजीत कोठिया ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों, ई चौपाल, बेबी कीट, सेनेटरी नेपकिन वितरण कार्यक्रम, मेडिकल कैंप आयोजन, कपड़े की थैली मेरी सहेली आयोजन संबंधी सूचनाओं को साझा किया। महावीर इंटरनेशनल की मासिक पत्रिका महावीर प्रवाह की प्रति भी विद्यालय के संस्था प्रधान को भेट की गई। रेबारी ने विद्यालय की ओर से बच्चो के लिए विविध प्रोजेक्ट्स द्वारा सहयोग का आह्वान किया।
आभार कृतिका त्रिवेदी ने व्यक्त किया।
– अजीत कोठिया डडूका की रिपोर्ट
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












