राजेश जैन दद्दू
इंदौर
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के नवनिर्वाचित मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र कांशल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अश्विन कासलीवाल ने कुक्षी (धार)
मैं विराजित पट्टाचार्य आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के पियाग्र शिष्य मुनिश्री प्रणुत सागरजी महाराज ससंघ से अपने दो वर्षीय कार्यकाल की सफलता के लिए सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिश्री ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन देश में दिगंबर जैन समाज की सबसे बड़ी राष्ट्रीय ऐसी संस्था
है जो समाज में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ मानव प्रेम और इंसानियत के लिए काम करती है। मुनि श्री ने दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उज्जैन की जैन समाज के लिए यह खुशी की बात है कि दोनो पदाधिकारी उज्जैन के हैं और दोनों ही गुरु भक्त मेरे शिष्य हैं इसलिए मेरे लिए भी खुशी की बात है। इस अवसर पर अनिल गंगवाल योगेन्द्र बडजात्या नितिन डोसी आदी सदस्य उपस्थित थे। स्मरणीय है कि मुनिश्री का बिहार कुक्षी से इंदौर के लिए चल रहा है।