पचार युवा मंच द्वारा अक्षय तृतीया का आयोजन
गुवाहाटी। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर, बिलपार रोड, मारवाड़ी अस्पताल, गोशाला में इक्षु रस 800 जन को वितरण पचार युवा मंच अंतर्गत पचार समाज गुवाहाटी व प्रतिक्षा अपार्टमेंट ने किया, अक्षय तृतीया जैन धर्म में प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान के पांरणै का पावन दिवस है इस दिन राजा श्रेयांश ने उन्हें ईक्षू का रस दिया था यह दिन तपस्या दान ,तथा संयम, का प्रतीक हैसर्वप्रथम पचार युवा मंच के अध्यक्ष जितेंद्र गंगवाल व मंत्री सोनू काला नै कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए गन्ना रस का वितरण किया, बाद में सभी सदस्यो ने सबको गन्ना रस पिलाया, बाद में गोशाला में गाय को गुड़ और घास व कबुतर को दाना दिया गया, तथा रामकृष्ण मिशन आश्रम गुवाहाटी में औषध दान दिया । कार्यक्रम संयोजक सुमित सेठी, सीमा गंगवाल, जितेश बड़जात्या बने, कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का योगदान रहा यह जानकारी पचार युवा मंच के अध्यक्ष जितेंद्र गंगवाल व सुनिल सेठी ने दि।














