जिव्हाळा संयुक्त परिवार सम्मान समारोह में नखाते परिवार का किया सम्मान

0
1
जिव्हाळा संयुक्त परिवार सम्मान समारोह में नखाते परिवार का किया सम्मान
*नखाते परिवार आदर्श परिवार – घेवारे*
नागपुर :
श्री दिगंबर जैन युवक मंडल (सैतवाल) एवं महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में “जिव्हाळा संयुक्त परिवार सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन रविवार को महावीर नगर स्थित श्री सैतवाल जैन संगठन मंडल के सभागृह में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष कुकेकर के हस्ते दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सैतवाल जैन संगठन मंडल के कोषाध्यक्ष श्रीकांत मानेकर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल दिगंबर जैन सैतवाल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप घेवारे, प्रमुख अतिथि श्री दिगंबर जैन सैतवाल संगठन मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के महामंत्री अविनाश शिवणकर इंदौर, सुवीर संस्कार मंच के महामंत्री नितिन महाजन, नगरसेविका वैशाली उदापूरकर उपस्थित थें मुख्य वक्ता प्रा. डॉ. प्रेमा लेकुरवाले उपस्थित थी।
मुख्य अतिथि  दिलीप घेवारे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संयुक्त परिवार की उपयोगिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिवार में संस्कार, संस्कृति एवं आपसी सहयोग को जीवित रखने के लिए संयुक्त परिवार अत्यंत आवश्यक है। नखाते परिवार नागपुर विदर्भ का ही नहीं इस राज्य का आदर्श परिवार हैं। साथ ही उन्होंने बदलते तकनीकी एवं ए आई युग में नई पीढ़ी के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नखाते परिवार—विशेष रूप से आनंद नखाते,अर्चना अधिवक्ता संतोष नखाते, अपर्णा नखाते एवं अखिल दिगंबर जैन सैतवाल संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री नितिन नखाते, वैशाली  नखाते का शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर भव्य सत्कार किया गया। नितिन नखाते ने सम्मान के जवाब में कहा कि परिवार में स्नेह, प्रेम, समर्पण एवं आपसी अपनत्व ही सच्चे “जिव्हाळा” की पहचान है। उन्होंने अपने परिवार की परंपराओं एवं नई पीढ़ी में जीवित संस्कारों का उल्लेख करते हुए उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत वीडियो के माध्यम से आचार्य श्री गुप्तिनंदीजी गुरुदेव एवं आचार्य श्री सुवीरसागर जी गुरुदेव का मंगल आशीर्वाद परम गुरुभक्त नखाते परिवार को प्राप्त हुआ|
अविनाश शिवनकर ने कहा कि घर बड़ा रहना जरूरी नहीं है घर में रहने वालों का दिल बड़ा होना चाहिए फिर दूसरे के बारे में  प्यार समर्पण होना जरूरी है।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद भागवतकर और माया सावलकर ने किया। प्रस्तावना उमेश फूलंबरकर ने रखी। मान पत्र का वाचन मनीषा सावलकर ने किया। आभार प्रदर्शन राजेश जैन ने  किया। नखाते परिवार का स्वागत एवं सत्कार प्रशांत भुसारी, रमेश तुपकर, श्रीकांत धोपाडे सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
 बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे। प्रमुख उपस्थिति आनंदराव सवाने, कमलाकर मारवडकर, चंद्रकांत वेखंडे, दिलीप शिवणकर, जगदीश गिल्लरकर, राजेश जैन केबल वाले,सूरज जैन पेंढारी, सुनील जैन पेंढारी, राजेंद्र बंड , अशोक लाड, अरविंद हनुवंते , मनोज बंड, रवींद्र भुसारी, कुलभूषण डहाळे, नरेश मचाले, सुधीर सिनगारे, मनीष पिंजरकर,भास्कर विटाळकर उपस्थित थे।
कार्यक्रम की सफलता के लिए डॉ. नरेंद्र भुसारी, संतोषदादा सावलकर, श्रीकांत धोपाडे, किशोर महात्मे, धनराज गडेकर, किरण मसालकर, मनोज मानेकर, सचिन नखाते, संध्या काले, भारती उबाले, जयश्री भुसारी, वर्षा महात्मे, वैशाली मानेकर, वीणा झवेरी, माधुरी भुसारी, नंदा सोईतकर, स्मिता सावलकर, मृदुला जैन, मिलन आगरकर ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here