विद्या सुधा भक्तामर ग्रुप व जैन सोशल ग्रुप द्वारा अक्षय तृतीया पर्व का आयोजन
(1) गुवाहाटी!: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विद्या-सुधा भक्तामर ग्रुप व जैन सोशल ग्रुप की सदस्याओं ने संयुक्त रूप से मालिगांव गौशाला में गायों को घास, गुड़ आदि खिलाया।सोशल ग्रुप के सदस्यों ने गौशाला परिसर में पक्षियों का गौसला लगाया तथा जल्द ही गुवाहाटी के विभिन्न स्थानों में भी पक्षियों का गौसला लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गौशाला परिसर से गुजरने वाले सभी राहगीरों के बीच इक्षु (गने) का रस व गरीबों के बीच भोजन का वितरण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका संगीता बड़जात्या, रश्मि छाबड़ा, पूजा सबलावत, श्वेता रारा, बिना छाबड़ा, प्रवीण सबलावत अमर रारा आदि लोगों के अलावा काफी संख्या में ग्रुप की सदस्याए उपस्थित थी
××××××××××××××××××××
श्री भारतवर्षीय दि.जैन महिला महासभा द्वारा मालीगांव गौशाला में अक्षय तृतीया पर्व का आयोजन
(2) गुवाहाटी!: स्थानीय मालीगांव गौशाला में श्री भारतवर्षीय दि. जैन महिला महासभा द्वारा अक्षय तृतीया पर्व के पावन अवसर पर सदस्याओं ने गायों को गुड़,घास, रोटी आदि खिलाकर पुणयार्जन किया। इस अवसर पर महासभा की अध्यक्षता बिना छाबड़ा व रश्मि छाबड़ा ने बताया कि अक्षय तृतीया को जैन धर्म में मुनिराज ऋषभदेव के प्रथम पारणा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अक्षय का मतलब है जिसका कभी क्षय (नाश) न हो। यह अपने आप में स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इस अवसर पर सदस्यों द्वारा रहागीरों के बीच इक्षु (गन्ने) रस व भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महासभा की सदस्याए उपस्थित थी।














