महावीर इंटरनेशनल द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खटवाड़ा में सेवा कार्यों की जानकारी दे कर जीवन रक्षक टैबलेट कीट बांटे

0
2

महावीर इंटरनेशनल द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खटवाड़ा में सेवा कार्यों की जानकारी दे कर जीवन रक्षक टैबलेट कीट बांटे
………………..===……..
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खटवाड़ा (वाकावाड़ा ) गढ़ी में केंद्र के सेवा कार्यों की जानकारियां प्रदान कर जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित किए गए। आयोजन की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक हितेश जोशी ने की तथा मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र के अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया थे। प्रारंभ में कीर्ति उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया।प्रधानाध्यापक हितेश जोशी ने महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा सेवा गतिविधि के लिए खटवाड़ा विद्यालय का चयन करने पर शुक्रिया अदा किया।
अजीत कोठिया ने 22अप्रैल के पृथ्वी दिवस पर महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा गढ़ी परतापुर में आयोज्य मिट्टी के सकोरा वितरण कार्यक्रम पर जानकारी दी। केंद्र द्वारा बेबी कीट वितरण, सेनेटरी नेपकिन वितरण, पर्यावरण संरक्षण पर वृक्षारोपण, रक्तदान, मरणोपरांत देहदान और नेत्रदान कार्यों पर भी सूचनाएं साझा की गई। गुरुजनों को एम आई के मेगा प्रोजेक्ट ई चौपाल की भी लिंक शेयर की गई।
कोठिया ने जीवन रक्षक टैबलेट कीट के माध्यम से हृदयाघात की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा पर विशेष जानकारियां प्रदान कर स्टाफ जनों को निःशुल्क टेबलेट भेट की। इस अवसर पर विद्यालय को एम आई की मुख पत्रिका की प्रति भी भेंट की गई।
आयोजन मे लाल शंकर डामोर, हरीश चंद्र पाटीदार, दीपांशी कलाल, कविता व्यास, कीर्ति उपाध्याय, सुनील मेहता, हितेश जोशी, सीमा राठौड़ सहित सभी गुरुजनों ने हिस्सा लिया। संचालन पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने किया, आभार हितेश जोशी ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here