शनि और मंगल ग्रह की युति से युद्ध और हिंसा बढ़ोतरी की आशंका- डॉ. जैन

0
2

शनि और मंगल ग्रह की युति से युद्ध और हिंसा बढ़ोतरी की आशंका- डॉ. जैन
भूकंप आने से जन धन हानि की संभावना

मुरैना (मनोज जैन नायक) शनि और मंगल ग्रह की युति से विश्व में हिंसा और युद्ध की संभावना बलबती दिखाई दे रही है । साथ ही भूकंप आदि से जन धन की आशंका है ।
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया शनि ग्रह 17 अप्रैल को 13:59 बजे मीन राशि में उदय, मंगल 18 अप्रैल को मीन राशि में रात्रि 01:52 बजे उदय होंगे । शनि एवं मंगल दोनों ग्रह की 20 अप्रैल से युति ये दोनों मिलकर युद्ध, हिंसा, उपद्रव को पृथ्वी पर भड़काएंगे । चारों तरफ आग के गोले, धुआं से पृथ्वी थर्राएगी, कहीं कहीं भूकंप से भी हानि के योग है
जैन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि मंगल शनि की युति के साथ ही लगातार तीन राशियों में सभी पाप ओर क्रूर ग्रह चलेंगे । कुंभ राशि में राहु है, मीन राशि में मंगल एवं शनि ,चंद्रमा रहेंगे, मेष राशि में सूर्य एवं शुक्र रहेंगे । मंगल एवं शनि का मीन राशि में युति का गुरु से केंद्र योग सूर्य और राहु से द्विर्द्वादश योग रहने से 18 अप्रैल से 15 मई 2026 तक का समय इजराइल- अमेरिका, ईरान के लिए और उनके राष्ट्राध्यक्ष के लिए घातक है। अन्य देश भी इसकी चपेट में रहेंगे। महंगाई बढ़ेगी, तेल, पेट्रोल, गैस नष्ट होने से महंगाई का जन जीवन पर व्यापक असर पड़ेगा। भूमंडल पर युद्ध, भूकंप, सुनामी, हिंसा, उपद्रव से जन – धन हानि से आम जनता दुःखी और पीड़ित रहेगी।
ज्ञात रहे कि वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन तीन दशक से अधिक समय से ज्योतिष पर अपनी सटीक भविष्यवाणियां कर रहे हैं । जिनमें दर्जनों जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणियां समय समय पर सत्य सिद्ध होती रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here