हमारे अपने संजय भैया बनने जा रहे हैं जैन मुनि,: दीक्षा 26अप्रैल को………..

0
4

हमारे अपने संजय भैया बनने जा रहे हैं जैन मुनि,: दीक्षा 26अप्रैल को………..
परतापुर में जन्मे, हम सबके साथी, सेवा निवृत वी आर एस लिए समर्पित शिक्षक, महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के पूर्व सदस्य, 18000दशा हूमड़ दिगंबर जैन समाज के समर्पित सदस्य, साधु सेवा संस्थान के समर्पित सदस्य जिन्होंने कोरोना काल ओर उसके बाद वागड़ क्षेत्र में जैन साधुओं साध्वियों के आने जाने के प्रबंधन में सक्रिय युवा हस्ताक्षर दो प्रतिमा धारी अनुज संजय दोसी भैयाजी 26अप्रैल को अंतर्मना साधना महोदधि आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज के कर कमलों से दिगंबर जैन मुनि दीक्षा ले ने जा रहे हैं।
26अप्रैल 2026को धर्मनगरी परतापुर में एक नया इतिहास बनने जा रहा है। वागड़ मेवाड़ का जन जन, गांव गांव हर्षित है दीक्षा के इन मांगलिक पलो का साक्षी बनने।
आज दिगम्बर जैन मंदिर परतापुर में पत्रकार वार्ता में आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज ने दीक्षार्थी संजय दोसी भैयाजी के त्याग और 30वर्षों के समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
संजय दोसी वागड़ क्षेत्र का धर्म के क्षेत्र में चर्चित वो नाम है जो 26अप्रैल को जैन मुनि दीक्षा ग्रहण इस क्षेत्र को पूरे जैन समाज ओर पूरे देश में गौरवान्वित करेंगे।
संजय दोसी भैयाजी को सभी पत्रकारों ने आज हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक सदस्य अजीत कोठिया ने फेडरेशन के सभी, पांचों प्रोविंसेज की ओर से संजय दोसी भैयाजी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here