महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा सेनेटरी नेपकिन डिस्ट्राइंग मशीन भेट कर स्वच्छता अभियान को गति प्रदान की गई……………….
अजीत कोठिया डडूका की रिपोर्ट
चुप्पी तोड़ो, झिझक छोड़ो, खुलकर बोलो प्रोजेक्ट के तहत महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन वितरण के बाद उनको नष्ट कर स्वच्छता बनाए रखने के प्रोजेक्ट के तहत मैक्सफोर्ट इंटरनेशनल स्कूल परतापुर में एक मशीन भेट की गई जिसकी क्षमता 1000 प्रयोग किए गए सेनेटरी नेपकिन को नष्ट करने की हैं। इसे विद्यालय के छात्रा वॉशरूम में स्थापित किया गया है। आयोजन मे डॉ हाजी हकीम शेख ने इस सेनेटरी नेपकिन डिस्ट्रॉय मशीन के बारे में विद्यालय की 200 सीनियर वर्ग की बेटियों को जानकारी देकर हाइजिन मैटेन करने के तरीके बताए। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि बेटियों को बेझिझक अपनी समस्याओं को अपनी टीचर को ओर घर में पेरेंट्स को खुलकर शेयर करना चाहिए। महावीर इंटरनेशनल प्रतिमाह की 5 तारीख को सेनेटरी नेपकिन वितरण कार्यक्रम करता है और 25 तारीख को बेबी कीट वितरण नवजात शिशुओं के लिए हॉस्पिटल्स में करता है। संस्था द्वारा अब तक पूरे देश में 3.00लाख से अधिक सेनेटरी नेपकिन वितरण किए जा चुके हैं जिसमें से 10000 बांसवाड़ा डूंगरपुर जोन में किए गए हैं। संस्था प्रधान रजनीश उपाध्याय ने सभी बेटियों को एम आई द्वारा दी गई सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।
सारिका उपाध्याय ने बेटियो से कोई भी बात मन में न रख कर बिना डरे, झिझके अपनी टीचर ओर पेरेंट्स से खुलकर बोलने का आग्रह किया।
संचालन सचिव रामभरत चेजारा ने किया आभार कुलदीप वसीटा ने व्यक्त किया।
हर किसी ने सेनेटरी नेपकिन डिस्ट्रॉय मशीन भेट कर पर्यावरण संरक्षण में महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र के योगदान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














