ई चौपाल में नेचुरोपैथ पर डॉ करिश्मा जैन ने स्वास्थ्यवर्धक जानकारी दी……..

0
3

ई चौपाल में नेचुरोपैथ पर डॉ करिश्मा जैन ने स्वास्थ्यवर्धक जानकारी दी……..
अजीत कोठिया डडूका की रिपोर्ट
महावीर इंटरनेशनल एपेक्स की ई चौपाल के विशेष अंक में अंधेरी मुंबई केंद्र की वीरा डॉ करिश्मा जैन, नेचुरोपैथ ने चौपाल के वीर विराओ को उत्तम स्वास्थ्य के साथ एक शानदार जीवन जीने की कला सिखाई। अपने वक्तव्य के साथ हमारे वीर विराओ की स्वास्थ्य शंकाओं का भी बड़े ही मोहक अंदाज़ में समाधान किया। ऐसे लगा जैसे एक मां, छोटी बहन ओर कुशल दादी नानी बन प्यार से आप सबको समझा रही हो।
डॉ करिश्मा जैन ने सुझाव दिया की भोजन के बाद थोड़ा टहले, भोजन के आधा घंटा पहले ओर आधा घंटे बाद पानी नहीं पिए।
नाभि में रोज थोड़ा देशी गाय का घी लगाए, सप्ताह में एक दिन उपवास रखे, ओर खाना गाय के देशी घी में पकाए तो उत्तम स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त होगा।
हमें प्राकृतिक ओर सात्विक भोजन करना चाहिए और सूर्यास्त के बाद बिलकुल भोजन नहीं करना है। नेचुरोपैथी हमें सीखाती है की हम प्रकृति के साथ कैसे जिए।
चाहे गर्मी के दिन भी क्यों न हो रोज सुबह सुबह 20मिनट्स धूप में जरूर बैठना चाहिए।
हमेशा सीज़नल और रीजनल फ्रूट और वेजिटेबल ही अपने भोजन में शामिल करे। डा करिश्मा जैन ने वंदना बक्षी, विजया चौधरी, सुमेर सिंह कर्णावत, सुधा सुराणा, इंदु जैन पूजा जैन, प्रशांत जैन, विमला रांका, तथा अजीत कोठिया की शंकाओं का समाधान भी किया।
कार्यक्रम संचालन इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने किया आभार सुमन पारख जैन ने व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here