मोक्ष वाहिनी के लिए आचार्य श्री से अपील, मिला सहयोग का आश्वासन

0
2

मोक्ष वाहिनी के लिए आचार्य श्री से अपील, मिला सहयोग का आश्वासन

परतापुर। जैनाचार्य प्रसन्न सागर महाराज की गुरुवार को प्रेस वार्ता हुई, जिसमें प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई पत्रकार मौजूद रहे।

संघ अध्यक्ष मुकेश पंड्या ने 26 अप्रैल को शहर में आयोजित होने वाले भव्य और दिव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह के दौरान दीक्षार्थी संजय भैया को शुभकामनाएं देकर वार्ता शुरू की।

पत्रकार संघ ने क़रीब 40 हजार आबादी वाले बांसवाड़ा जिले के दूसरे बड़े शहर परतापुर गढ़ी के लिए मोक्ष वाहिनी सुविधा उपलब्ध कराने की आचार्य श्री से अपील की। आचार्य श्री ने इसे पत्रकार संघ द्वारा की गई प्रेरणीय सामाजिक पहल बताते हुए यथायोग्य सहयोग का आश्वासन दिया।

आचार्य श्री ने कहा, संत समाज नैतिक चेतना जगाकर चरित्र गढ़ता है, वहीं मीडिया निष्पक्ष व निर्भीक कलम से सत्य उजागर कर शासन-प्रशासन को सचेत करता है। दोनों मिलकर सशक्त राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
अजीत कोठिया डडूका की रिपोर्ट
वार्ता में पत्रकार मुकेश पंड्या, रितेश स्वर्णकार, अजीत कोठिया, धर्मवीर सिंह चौहान, नरेंद्र मेहता व जुगनू सोनी उपस्थित रहे। अंत में आचार्य श्री ने सभी को संत साहित्य, प्रसाद व आशीर्वाद प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here