फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के नीमेडा ग्राम के जैन समाज ने स्व.श्री निर्मल कुमार जी सेठी की पंचम पुण्यतिथि 27 अप्रैल 2026 को जैन धरोहर दिवस के रूप में मनाया

0
4

फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के नीमेडा ग्राम के जैन समाज ने स्व.श्री निर्मल कुमार जी सेठी की पंचम पुण्यतिथि 27 अप्रैल 2026 को जैन धरोहर दिवस के रूप में मनाया

फागी संवाददाता
27 अप्रैल
फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू,नारेड़ा,मंडावरी, मेहंदवास, निमेडा, लसाडिया ,सहित कस्बे के जैन समाज ने स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी (बाबूजी) की पंचम पुण्यतिथि को जैन धर्म धरोहर दिवस के रूप में मनाकर विनियांजलि सभा का आयोजन किया, उक्त कार्यक्रम में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति नीमेडा के श्री रुपचंद सेठी, एवं टीकमचंद बज, तथा महावीर जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि
स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी जी ने श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के 40 वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहकर जैन समाज को ऊंचा उठाने का काम किया,उन्होंने सम्पूर्ण देश सहित सारे विश्व में जैन समाज की प्राचीन काल की प्रतिमाओं के पुरातत्व की पहचान बनाते हुए समाज के प्रति अतुल्य योगदान दिया था, उन्होंने अतिशय क्षेत्रों और सिद्ध क्षेत्रों की रक्षा व जीर्णोद्वार के लिए कार्य किया था,कार्यक्रम में समाज सेवी रूपचंद जैन, टीकमचंद बज, महावीर जैन, राजेंद्र बज, अरविंद सेठी, रतनलाल जैन ,रमेश चंद जैन, तथा महिला मंडल की विमला जैन, मिथिलेश जैन सहित सभी श्रावक श्राविकाएं मोजूद थे।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here