फागी परिक्षेत्र के चौरु जैन समाज ने स्व.श्री निर्मल कुमार जी सेठी की पंचम पुण्यतिथि 27 अप्रैल 2026 को जैन धरोहर दिवस के रूप में मनाया
फागी संवाददाता
27 अप्रैल
फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू,नारेड़ा,मंडावरी, मेहंदवास, निमेडा, लसाडिया ,लदाना,माधौराजपुरा सहित कस्बे के जैन समाज ने स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी (बाबूजी) की पंचम पुण्यतिथि को जैन धर्म धरोहर दिवस के रूप में मनाकर विनियांजलि सभा का आयोजन किया, उक्त कार्यक्रम में श्री सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कासलीवाल चौरु के हवाले से मंदिर प्रबन्ध समिति के राजकुमार कासलीवाल ने बताया कि स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के 40 वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहकर जैन समाज को ऊंचा उठाने का काम किया तथा जैन राजनैतिक चेतना मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहकर समग्र जैन समाज की सराहनीय सेवाएं की है।
उन्होंने सम्पूर्ण देश सहित सारे विश्व में जैन जिन प्रतिमाओं के पुरातत्व की पहचान बनाते हुए समाज के प्रति अतुल्य योगदान दिया था। उन्होंने जैन धर्म के प्राचीन तीर्थ क्षेत्रों, अतिशय क्षेत्रों और सिद्ध क्षेत्रों की रक्षा व जीर्णोद्वार के लिए कार्य किया था।
उनके देहावसान से जैन समाज को काफी क्षति हुई है जिसे भूला पाना असम्भव है।
कार्यक्रम में समाज सेवी प्रकाशचंद भंवसा, राजेंद्र पाटनी,केलास बाकलीवाल, तेजकरण गंगवाल,राजकुमार कासलीवाल, सुरेंद्र पाटनी, जयकुमार बड़जात्या,विनय बड़जात्या,जिनेन्द्र पाटनी, महावीर गंगवाल,एडवोकेट पंकज जैन तथा महिला मंडल की मैना बडजात्या पूर्व सरपंच चौरू, मंजू कासलीवाल, मंजू बडजात्या, अनिता पाटनी सहित सभी श्रावक श्राविकाएं मोजूद थे।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान












