महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के पोस्टर का लोकार्पण………………….
अजीत कोठिया डडूका की रिपोर्ट
महावीर इंटरनेशनल के एपेक्स ऑफिस द्वारा जारी प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के पोस्टर का लोकार्पण पायोनियर इंस्टिट्यूशंस गढ़ी में संरक्षक परेश पंड्या तथा इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओ को मिशन ऑक्सीजन, नदी का पानी किसानों को मिले समुद्र को नहीं, पौधे लगाए, पेड़ो को काटे नहीं, से नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक तथा कपड़े की थैली मेरी सहेली प्रोजेक्ट पर अजीत कोठिया ने विस्तृत जानकारिया दी। एम आई संरक्षक और पायोनियर इंस्टिट्यूशंस गढ़ी के डायरेक्टर परेश पंड्या ने इस अवसर पर बच्चो को कपड़े के बेग प्रयोग करने ओर प्लास्टिक के टिफिन प्रयोग से बचने का आग्रह किया। पंड्या ने बच्चो को घर में ओर विवाह आयोजनो में प्लास्टिक के ग्लासेज में गर्म पेय के प्रयोग से बचने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जब महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा सभी छात्रों के लिए कपड़े के स्कूल बेग की पेशकश की गई तो सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वे इन्हें मन से अपनाएंगे और पर्यावरण संरक्षण में मदद करेंगे।
कोठिया ने वर्षा के महीनों के अलावा फरवरी मार्च तथा सितंबर अक्टूबर माह में भी वृक्षारोपण का आह्वान किया ताकि इन दिनों की नमी का प्रयोग कर पौधे पनप जाते हैं। आयोजन मे हार्दिक भावसार और विद्यालय के छात्र छात्राओ ने महावीर इंटरनेशनल की पर्यावरण संरक्षण पहल का स्वागत किया।
आभार परेश पंड्या ने व्यक्त किया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














