फागी कस्बे के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जैन राजनैतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष स्व.श्री निर्मल कुमार जी सेठी की पंचम पुण्यतिथि 27 अप्रैल 2026 को जैन धरोहर दिवस के रूप में मनाकर विनयांजलि सभा का किया आयोजन
फागी संवाददाता
27 अप्रैल
फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू,नारेड़ा,मंडावरी, मेहंदवास, निमेडा, लसाडिया तथा लदाना सहित कस्बे के जैन समाज ने स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी (बाबूजी) की पंचम पुण्यतिथि को जैन धर्म धरोहर दिवस के रूप में मनाया , कार्यक्रम संयोजक राजाबाबू गोधा ने फागी कस्बे के आदिनाथ जिनालय में बताया कि स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के 40 वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहकर तथा जैन राजनैतिक चेतना मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहकर समग्र जैन समाज की सराहनीय सेवाएं की है, वे गरीबों के मसीहा थे, उन्होंने समग्र जैन समाज को ऊंचा उठाने का , युवाओं को आगे बढ़ाने का, उनको रोजगार में सहयोग देने का पूरा योगदान दिया था, उन्होंने सम्पूर्ण देश सहित सारे विश्व में जैन धर्म का प्रचार करते हुए जैन जिन प्रतिमाओं के पुरातत्व की पहचान बनाते हुए समाज के प्रति अतुल्य योगदान दिया था, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता,श्री सेठी जी कर्मयोगी व्यक्तित्व के धनी थे, साधु संतों के प्रति उनकी सेवाओं के लिए पूर्ण समर्पित थे,उन्होंने अपने जीवन काल में जैन धर्म के प्राचीन तीर्थ क्षेत्रों, अतिशय क्षेत्रों और सिद्ध क्षेत्रों की रक्षा व जीर्णोद्वार के लिए कार्य किया था, उन्होंने जैन विरासत और पुरातत्व के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, उन्होंने करीब 750 जैन मंदिरों के संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, वे कुशल आयोजक और जैन संस्कृति एवं विरासत के संरक्षक थे, उन्होंने भारत सहित विदेशों में जैन पुरातत्व के लिए कई सेमिनारों का आयोजन कराया था, उन्होंने अपना सारा जीवन जैन संवर्धन और संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया था, जैन समाज के लिए यह अपूरर्णीय क्षति है, हम उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के वीर प्रभु से कामना करते प्रार्थना करते हैं, समाज के केलास कासलीवाल ने बताया कि सारे सकल जैन समाज ने परम आदरणीय श्री स्व .सेठी जी की आज 27 अप्रैल 2026 को पंचम स्मृति दिवस पर जैन धरोहर दिवस के रूप में मनाकर विनियांजलि सभा का आयोजन किया , हमारी भावना है कि सारा जैन समाज को उनके बताए गये मार्ग पर चलकर समाज को ऊंचा उठाने में पूरा योगदान देना चाहिए, उनकी सेवाओं के लिए सारा जैन समाज हमेशा के लिए ऋणी रहेगा।
यह कार्यक्रम कस्बे के आदिनाथ जिनालय,बीचला मंदिर, मुनि सुव्रतनाथ जिनालय, चंद्रप्रभु जैन नसियां, चंद्रपुरी जैन मंदिर,चौरु, चकवाडा,नीमेडा माधोराजपुरा सहित सारे परिक्षेत्र में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में फागी पंचायत के पूर्व सरपंच ताराचंद जैन, प्रेमचंद भंवसा,केलास कासलीवाल ,पंडित कैलाश कडीला ओमप्रकाश कासलीवाल,राजेश छाबड़ा, शांतिलाल मित्तल, विरेन्द्र डोसी,शिखर गंगवाल, ललित कासलीवाल, एडवोकेट रवि जैन , राजकुमार छाबड़ा, राजेश छाबड़ा,अनिल कासलीवाल,भविक कासलीवाल, राजाबाबू गोधा एवं समाज की वयोवृद्ध महिला शकुंतला छाबड़ा,मैना गंगवाल, कमला कासलीवाल, बसन्ती कडीला,चित्रा गोधा,मनभर कासलीवाल, राजकुमारी दोषी,मंजू छाबड़ा, रेखा धमाणा, मनीषा कासलीवाल, सीमा कासलीवाल, अंकिता गंगवाल, मनीषा कडिला, कृतिका मित्तल, रिद्धिमा कासलीवाल सहित सभी श्रावक- श्राविकाएं मौजूद थे।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान












