जैन धरोहर दिवस के रूप में स्मरण किए गए स्व. निर्मल कुमार जी सेठी*

0
2

जैन धरोहर दिवस के रूप में स्मरण किए गए स्व. निर्मल कुमार जी सेठी*

श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. निर्मल कुमार जी सेठी की पंचम पुण्यतिथि पर देशभर के कई शहरों में श्रावक समुदाय के द्वारा जैन धरोहर दिवस के रूप में उन्हें स्मरण कर विनयांजलि दी गई। यह उनकी लोकप्रियता का आज भी जीवंत उदाहरण है,उनके द्वारा जीवन में किए गए पुरातत्व संरक्षण एवं सद कार्यों को स्मरण कर लोग अश्रुपूरित थे।
अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के 40 वर्षों में स्वर्गीय सेठी जी ने लगभग 40 देशों में भ्रमण कर जैन पुरातत्व पर शोध सर्वेक्षण एवं अनुसंधान का कार्य जारी रखा। उनके द्वारा विषय के विशेषज्ञ विद्वानों का डेलिगेशन साथ लेकर अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, कंबोडिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड एवं श्रीलंका आदि अनेक देशों में यूनिवर्सिटीज एवं कॉलेजों में सेमिनार आयोजित की गई, बौद्धिक संगठनों के बीच वार्ताये आयोजित की गई तथा विश्व धर्म सम्मेलन को संबोधित किया गया।
दिगम्बर जैन समिति के कमल कुमार जैन,बाकलीवाल ने बताया कि श्री सेठी जी का जन्म इसलिए नहीं हुआ कि वह अपना नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज करा सके बल्कि इसलिए हुआ था कि विश्व में विस्मृति हो रही जैन पूरा निधि की खोज कर वे उसे सप्रमाण गर्व के साथ इतिहास के पन्नों पर दर्ज करा सके और उन्होंने इस कार्य को बखूबी पूरा किया। आज हमारा दायित्व बनता है कि उनके कार्यो को हम उन्ही की तर्ज पर आगे जारी रखें तथा अगला जैन धरोहर दिवस पूरी तैयारी के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाएं एवं राजधानी दिल्ली में उनकी स्मृति में उनके नाम से किसी भवन अथवा ऑडिटोरियम का निर्माण करा सके। इस बार उनकी पंचम पुण्यतिथि का मुख्य समारोह दिनांक 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को कोलकत्ता में आयोजित किया गया।जैन धरोहर दिवस एवं श्री सेठी जी की पुण्यतिथि के आयोजन के अनेक स्थानों से समाचार आ रहे है लगभग अनेक स्थानों से श्री सेठी जी को विनयांजलि देना हमारी भावनात्मक एकता एवं श्री सेठी जी के प्रति श्रद्धा भक्ति को दर्शाती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार “अजमेर ” ( राजस्थान ) सहित कई स्थानों पर विनयांजलि दी गई।
श्री दिगम्बर जैन चैत्यालय ( निर्माणाधीन श्री दिगम्बर जैन मंदिर व संतनिलय ) 486 प्रगति नगर,कोटड़ा अजमेर पर श्रीमती ज्योति गोधा,अर्चना गंगवाल,
ममता कासलीवाल,सुधा गंगवाल,
शकुन्तला बाकलीवाल,ममता सेठी,
ममता कासलीवाल,पुष्पा जैन,विनी बाकलीवाल,राजकुमारी जैन,
सुमन बाकलीवाल,स्नेहलता कासलीवाल,नीलू सोनी, बीना गंगवाल ,चेरी गदिया,मधु दोसी,
रीमा पांडया,शशी गोधा,बीना अरविन्द जैन,प्रेमलता जैन,एवं विनय बाकलीवाल,सुरेश कासलीवाल,मनोज सोनी,
जयकुमार जैन
सभी ने पंचम पुण्यतिथी पर अपनी विनयांजलि दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here