फागी कस्बे के श्री चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन नसियां मंदिर जी में स्व.श्री निर्मल कुमार जी सेठी की पंचम पुण्यतिथि 27 अप्रैल 2026 को जैन धरोहर दिवस के रूप में मनाकर विनयांजलि सभा का किया आयोजन
फागी संवाददाता
27 अप्रैल
फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू,नारेड़ा,मंडावरी, मेहंदवास, निमेडा, लसाडिया तथा लदाना सहित कस्बे के जैन समाज ने स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी (बाबूजी) की पंचम पुण्यतिथि को जैन धर्म धरोहर दिवस के रूप में मनाया , कार्यक्रम में श्री चंद्र प्रभ दिगम्बर जैन नसियां जी मंदिर में मंदिर समिति के सोहनलाल झंडा एवं केलास कलवाडा तथा सुरेश सांघी ने संयुक्त रूप से बताया कि स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के 40 वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहकर समग्र जैन समाज की सराहनीय सेवाएं की है,वे गरीबों के मसीहा थे, असहाय वर्ग की तन, मन, धन से पूरी सेवा करते थेउन्होंने सम्पूर्ण देश सहित सारे विश्व में जैन धर्म का प्रचार करते हुए जिन प्रतिमाओं के पुरातत्व की पहचान बनाते हुए समाज के प्रति अतुल्य योगदान दिया था, हमें उनके बताएं मार्ग पर चलकर जैन समाज के उत्थान के लिए सहयोग करना चाहिए।कार्यक्रम में मंदिर समिति के सोहनलाल झंडा, कैलाश कलवाड़ा, सुरेश सांघी,पारस नला,टीकम गिंदोडी, महेंद्र बावड़ी, रमेश बावड़ी, महेश बावड़ी, तथा सुरज्ञानी कठमाना, सुशीला बावड़ी, विमला मांदी,नोरती गिन्दोडी,संजू गर्ग, सुनीता कठमाना, मंजू गर्ग,ममता बावड़ी, नैना गर्ग, प्रिया जैन
सहित सभी श्रावक श्राविकाएं मोजूद थे।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान












