भीलवाड़ा, 18 अप्रैल- श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अरिहंत नगर में रविवार प्रातः 9:15 बजे संतश्री सुधा सागर जी पाठशाला का उद्घाटन हुआ।
प्रारंभ में प्रकाश चंद्र, विनय कुमार गोधा ने विधिवत रूप से संत सुधा सागर पाठशाला का उद्घाटन किया। बाद में संभव कुमार,तनसुख गदिया परिवारजनों ने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष प्रवीण चौधरी एवं पूरी कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंच संचालन संजय जैन ने किया। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट बोर्ड के सदस्यों ने सभीका आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रकाश पाटनी
भीलवाड़ा











