अक्षय तृतीया पर ‘दान इक्षु रस का वितरण
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ द्वारा अक्षय तृतीया दान दिवस के पावन पर्व पर इंदौर शहर के विभिन्न मंदिरों में ‘दान तीर्थ दिवस’ के रूप में विशेष प्रभावना का वितरण किया गया । प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के प्रथम आहार दिवस की स्मृतियों को याद करते हुए संघ द्वारा इन जिनालयों में इक्षु रस का वितरण किया गया। राष्ट्रीय जिन शासन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं अध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि नगर के इन प्रमुख मंदिरों में हुआ वितरण:
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, विद्या पैलेस, इंदौर
दिगंबर जैन जिनालय, कनाडिया रोड
दिगंबर जैन जिनालय, तिलक नगर
पंचबाल्यती जिनालय, विजय नगर
ओम विहार जिनालय आदि
दद्दू ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भगवान आदिनाथ द्वारा दी गई त्याग, संयम और दान की शिक्षाओं का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और धर्म लाभ अर्जित किया।
राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंदिर समितियों, दानदाताओं और स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। संघ का संकल्प है कि भविष्य में भी ऐसी धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार निरंतर जारी रहेगा। नमोस्तु शासन जयवंत हो।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha











