महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा गोविंदपुरा में जीवन रक्षक टैबलेट कीटएवं महावीर प्रवाह वितरण कार्यक्रम आयोजित………
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र द्वारा अरथूना क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र गोविंदपुरा लालपुरा में जीवन रक्षक टैबलेट कीट एवं महावीर इंटरनेशनल के मुख पत्र महावीर प्रवाह का वितरण किया गया।
महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया ने ग्रामीणों को हार्ट अटैक की स्थिति में जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित कर इसके उपयोग के तरीके बताए।
कोठिया ने इस अवसर पर ग्रामीणों को महावीर प्रवाह की प्रतियां भी भेंट कर संस्था के मिसरी और ई चौपाल प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha











