होनहार सिद्धार्थी छात्रों का सम्मान

0
3

होनहार सिद्धार्थी छात्रों का सम्मान
अच्छे नागरिक बनकर देश समाज की सेवा करे : सुरभि शर्मा जी

(रत्नेश जैन/राजेश रागी)

बकस्वाहा / – निकटवर्ती तीर्थधाम सिध्दायतन (सेंधपा) मे आज दिनांक 18/4/2026 को कक्षा 10 वीं का 100% परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर तीर्थधाम सिध्दायतन सेंधपा ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक दाऊ ने की तथा मुख्य अतिथि भगवां थाना प्रभारी श्रीमति सुरभि शर्मा रही तथा विशिष्ट अतिथि पंडित नीलेश शास्त्री रहे तथा कार्यक्रम का मंगलाचरण कक्षा 10वीं के छात्र पारस जैन ने किया , उसके बाद विद्यालय के द्वय अधीक्षको द्वारा सम्मान किया गया तथा विद्यालय की शिक्षिका रेखा जैन ने मुख्य अतिथि श्रीमति सुरभि शर्मा जी का सम्मान किया तथा मुख्य अतिथि सुरभि शर्मा जी ने छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा छात्रों को समाज में अच्छे नागरिक बनने तथा पढ़ाई मात्र को अपना लक्ष्य बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा नीलेश जी द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया तथा अध्ययन को ही प्राथमिकता देते हुए बधाई दी गई , उसके बाद सभी छात्रों की माल्यार्पण, अंगवस्त्र, तथा प्रशस्ति द्वारा सम्मान किया गया तथा पुरूस्कार प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here