उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने बकस्वाहा के नवनिर्मित न्यायालय भवन का ई – लोकार्पण कर सौगात दी
(रत्नेश जैन/राजेश रागी बकस्वाहा)
बकस्वाहा //- 17 अप्रैल शुक्रवार को यहां के आधुनिक सुविधा युक्त नवनिर्मित न्यायालय भवन का ई – (वर्चुयल) लोकार्पण मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संजीव सचदेवा जी ने पोर्टपोलियो जज श्री विवेक जैन जी के साथ गरिमामय समारोह में किया । इस मौके पर माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय श्री सचदेवा जी ने इस नवीन न्यायालय भवन में मौजूद सुविधाएं,आधुनिक संसाधनों के बारे में प्रकाश डाला। इस पिछड़े अविकसित क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन की सौगात देकर न्याय मंदिर से सुलभ न्याय प्रदान कराने की महति भूमिका अदा की गई।
इस अवसर पर प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश श्री रविंद्र भाटी जी ने यहां के इस नवीन भवन से संबंधित जानकारी देते हुए यहां की लिंक कोर्ट को नियमित कोर्ट मे परिवर्तित करवाने का आश्वासन देते हुए प्रकरण एवं वकीलों की संख्या बढ़ने पर इस भवन में एडीजे कोर्ट प्रारम्भ करवाने का भी संकेत दिया ।कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश श्री देवलिया जी ने अधिवक्ताओं को शांति के प्रतीक स्मृति चिन्ह कलम भेंट कर शुभकामनाएं दी। इसी अवसर पर रजिस्टार श्री अरविन्द गुर्जर न्यायाधीश एवं बकस्वाहा न्यायालय मे पदस्थ रहे जज श्री अभिषेक दीक्षित का स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।
इस मौके पर छतरपुर जिले के अनेक विद्वान न्यायाधीश महोदय, बार के पदाधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी , पत्रकार उपस्थित रहे । बकस्वाहा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एड. ब्रजेश बिल्थरे एवं एड. रामेश्वर सोनी सहित अधिवक्ताओं ने आभार व्यक्त करते हुए बकस्वाहा लिंक कोर्ट को नियमित किये जाने मांग रखी। इस मौके पर छतरपुर बार अध्यक्ष एड. शिवप्रताप, बार सचिव एड. अनिल द्विवेदी, बड़ामलहरा अध्यक्ष एड. ओ. पी. शर्मा, उपाध्यक्ष एड. विमलेश बिल्थरे सहित बकस्वाहा के एडवोकेट रविभूषण तिवारी, सुखदेव प्रजापति, विनोद शुक्ला,परमलाल यादव, हिमांशु बिल्थरे,जय प्रकाश बिल्थरे,दीपक प्रजापति सहित बिजावर एवं क्षेत्रीय अधिवक्ता उपस्थित रहे।
न्यायमूर्ति श्रीमती विमला जी जैन का भी माना आभार
बकस्वाहा तहसील मुख्यालय पर नवनिर्मित न्यायालय भवन के लोकार्पण से क्षेत्रीय नागरिकों ने खुशी इज़हार के साथ खुले कंठ से सराहना करते हुए माननीय उच्च न्यायालय का धन्यवाद आभार व्यक्त कर रहे हैं । वहीं बकस्वाहा मे 11 वर्ष पूर्व प्रारम्भ हुए लिंक कोर्ट मे सराहनीय योगदान प्रदान करने वालों के साथ ही न्यायमूर्ति श्रीमती विमला जी जैन धर्मपत्नी श्री सुरेश जी जैन आईएएस (जो बकस्वाहा क्षेत्र के ग्राम नैनागिरि के मूल निवासी हैं) की महति सराहनीय भूमिका को भी क्षेत्रीय नागरिकों ने इस मौके पर स्मरण कर फिर से आभार व्यक्त कर रहे हैं। यहां उल्लेखनीय है कि 11 वर्ष पूर्व माननीय मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर की तत्कालीन न्यायमूर्ति श्रीमती विमला जी जैन की सराहनीय भूमिका पर दिनांक 19 जनवरी 2015 को बकस्वाहा मे लिंक कोर्ट की सौगात मिलने पर न्यायालय भवन के अभाव मे तत्कालीन व्यवस्था हेतु शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के खेल भवन मे न्यायालय समारोह पूर्वक शुभारंभ किया गया था । अब न्यायालय के स्वयं के भवन मे न्यायालय संचालित होने पर क्षेत्रीय नागरिकों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
🙏 वरिष्ठ पत्रकार राजेश रागी , रत्नेश जैन रागी बकस्वाहा











