अक्षय तृतीया महोत्सव मनाया गया

0
8

अजमेर 19 अपे्रल, 2026 श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सोनीनगर अजमेर में आज प्रातः अक्षय तृतीया महोत्सव मनाया गया इस अवसर पर प्रातः 7.00 बजे 108 स्वर्णकलषो मूलनायक आदिनाथ भगवान के कलषाभिषेक कमल बाकलीवाल, अषोक अजमेरा परिवार द्वारा तत्पष्चात वृहदषान्तिधारा डाॅ. राजकुमार गोधा व मंजू पहाडिया के मुखारबिन्द से सभी पुण्यार्जक परिवारों द्वारा की गई । तथा श्रीमति निर्मला पाटनी परिवार द्वारा 48 दीपको से भक्तामर पाठ कर दीप प्रज्जवलन किया गया ।
श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के अजमेर संभाग महामंत्री कमल गंगवाल व संभाग संयोजक संजय कुमार जैन ने बताया कि आज पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है । अक्षय तृतीया महोत्सव तप, संयम और दान का अतिविषिष्ट पर्व अक्षय तृतीया है यह दिन समस्त जैन समुदाय के लिये विषेष है इस दिन प्रथम तीर्थंकर 1008 भगवान आदिनाथ को लगभग छः माह के तपोपवास के बाद राजा श्रेयांस द्वारा प्रथम आहार करवाया गया था ।
महोत्सव के बाद इक्षुरस गन्ने का रस वितरण सभी पुण्यार्जक परिवारों के सहयोग से रमेष पाटनी व सुभाष शाह के नेतृत्व में वितरित किया गया ।
रात्रि में भक्तामर पाठ तत्पष्चात सांय 108 दीपको से महाआरती की गई ।
संजय कुमार जैन प्रवक्ता 9828173258
संलग्न फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here