अक्षय तृतीया का पावन अवसर आदिनाथ आहार दिवस के रूप में मनाया………..

0
3

अक्षय तृतीया का पावन अवसर आदिनाथ आहार दिवस के रूप में मनाया………..
अजीत कोठिया डडूका की रिपोर्ट
दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चों द्वारा आखातीज पर्व प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के प्रथम आहार दिवस के रूप में मनाया गया।
पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया ने बताया कि प्रातः पार्श्वनाथ जिनालय में बच्चो ने श्रीजी का जलाभिषेक किया।
बाद में पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में समुच्चय पूजा पढ़ी ओर आदिनाथ भगवान की पंचकल्याणक युक्त पूजा ओर जयमाला पढ़ी। बच्चो को आदिनाथ को 6 माह तक तक पडगाहन विधि न मिलने के कारण किस तरह आहार नहीं मिला ओर किस तरह राजा श्रेयांस ने उन्हें प्रथम बार इक्षुरस का आहार देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जैसी सारी कहानियां सुनाई।
रात्रि में जिनालय में आयोजित भक्तामर दीप महाअर्चना में सभी बच्चों ने भी समाजजनों के साथ हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here