परतापुर/बांसवाड़ा (राजस्थान) – परम पूज्य गुरुदेव भारत गौरव, तपस्या के सम्राट, उत्तम सिंह निष्क्रिडित व्रतधारी का अपनी पावन दीक्षा भूमि परतापुर (जिला बांसवाड़ा, राजस्थान) में 15 अप्रैल 2026, बुधवार को भव्य मंगल प्रवेश होने जा रहा है।
परतापुर, जो आचार्य श्री की दीक्षा भूमि के रूप में विशेष धार्मिक महत्व रखता है, वहां उनके आगमन को लेकर संपूर्ण क्षेत्र में अपार उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। वर्षों बाद अपने दीक्षा स्थल पर आचार्य श्री के आगमन को ऐतिहासिक और अत्यंत पुण्यदायी अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
इस पावन अवसर पर आचार्य श्री अपने चतुर्विघ संघ (साधु, साध्वी, श्रावक एवं श्राविका) सहित परतापुर में मंगल प्रवेश करेंगे। उनके स्वागत के लिए भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन एवं धर्मप्रेमी बंधु भाग लेंगे।
मंगल प्रवेश के उपलक्ष्य में धर्मसभा, प्रवचन, पूजा-अर्चना एवं विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन समितियों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य और यादगार बनाया जा सके।
समाज के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ लेने एवं आचार्य श्री के दर्शन-आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। ये जानकारी प्रचार प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद द्वारा दी गई है।
– अजीत कोठिया डडूका की रिपोर्ट
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












