श्री विनोद जैन शास्त्री बने जैन सोशल ग्रुप मानसरोवर के यशस्वी अध्यक्ष
फागी संवाददाता
28 अप्रैल
जयपुर शहर में जैन सोशल ग्रुप मानसरोवर के वर्ष 2026 -27 के अध्यक्ष पद पर कार्यरत राजेंद्र कुमार शाह के अचानक अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर समस्त कार्यकारिणी की सहमति से नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें सर्व समिति से श्री विनोद जैन शास्त्री की समाज के प्रति सेवाओं को देखते हुए अध्यक्ष पद की घोषणा की गई तथा समिति के उपस्थित सभी पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शाह,संस्थापक अध्यक्ष भागचंद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौभाग मल जैन,पूर्व अध्यक्ष धन कुमार जैन, उपाध्यक्ष डॉ सुरेश सोनी,संगठन मंत्री देवेंद्र गंगवाल, प्रचार मंत्री मुकेश जैन ,सचिव सुनील जैन सहित सभी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष विनोद जैन शास्त्री का तिलक, माला, दुपट्टा पहना कर भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम में सौभाग मल जैन ने बताया कि उपस्थित सभी सदस्यों ने पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी,मंत्री सुनील जैन ने सभी सदस्यों को इस वर्ष की सदस्यता शुल्क जमा करने के लिए निवेदन किया कार्यक्रम संयोजक सौभाग मल ने बताया कि सांस्कृतिक मंत्री रानी पाटनी पिंकी कासलीवाल चंदा छाबड़ा के द्वारा मंगलाचरण प्रारंभ कर विभिन्न सांस्कृतिक गेम खिलाएं गए उसके पश्चात सभी ने स्वप्न लोक रिजॉर्ट्स पर स्विमिंग,रेन डांस, का आनंद लिया अंत में णमोकार मंत्र के साथ कार्यक्रम हर्षोउल्लास
पूर्वक संपन्न हुआ।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान












