प्राणायाम शरीर को स्वस्थ रखता है: आचार्य प्रमुख सागर महाराज*

0
82
गुवाहाटी : फैंसी बाजार स्थित भगवान महावीर धर्म स्थल में  विराजमान आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में आध्यात्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थिति लोगों को  पूजन, अभिषेक, आहार आदि की सम्पूर्ण जानकारी के साथ जीवन जीने की कला सिखाई जा रही हैं। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि पहले के लोग हमेशा स्वस्थ और निरोग रहते थे क्योंकि वह लोग हर क्रिया को स्वयं करते थे। अभी रिमोट के युग ने आदमी को आलसी और अस्वस्थ बना दिया है। अभी हर काम मशीन, कंप्यूटर, व मोबाइल से होने लगा है। पानी भरना हो बटन दबाया पानी आ जाता है। कपड़े धोना है मशीन में डालो धूल जाएंगे।इस मशीनरी युग से बचकर प्रतिदिन हमें साइकिल चलाना, पानी में तैरना, दौड़ लगाना, पैदल चलना, आदि क्रिया करनी चाहिए।इस क्रिया से हम लोग हमेशा स्वस्थ व निरोग रहेंगे। उन्होंने कहा की णमोकार मंत्र और प्राणायाम दोनों ऊर्जावान है। एक शरीर को स्वस्थ रखता हैं। दूसरा आत्मा को कर्मों से मुक्त कराता है और जब यह दोनों एक साथ हो तो स्वर्ग व मोक्ष सुख दिलाता है। प्रचार प्रसार के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी ने बताया कि इस शिविर की परीक्षा रविवार को होगी। सभी उत्कृष्ट विद्यार्थी को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी समाज के प्रचार-प्रसार के सहसंयोजक सुनील कुमार सेठी द्वारा दी गई है।
सुनील कुमार सेठी
प्रचार प्रसार विभाग
 श्री दिगंबर जैन पंचायत
गुवाहाटी (असम)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here