फागी कस्बे के श्री चंद्रपुरी दिगम्बर जैन समाज ने स्व.श्री निर्मल कुमार जी सेठी की पंचम पुण्यतिथि 27 अप्रैल 2026 को जैन धरोहर दिवस के रूप में मनाकर विनयांजलि सभा का किया आयोजन

0
4

फागी कस्बे के श्री चंद्रपुरी दिगम्बर जैन समाज ने स्व.श्री निर्मल कुमार जी सेठी की पंचम पुण्यतिथि 27 अप्रैल 2026 को जैन धरोहर दिवस के रूप में मनाकर विनयांजलि सभा का किया आयोजन

फागी संवाददाता
27 अप्रैल
फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, चोरू,नारेड़ा,मंडावरी, मेहंदवास, निमेडा, लसाडिया तथा लदाना सहित कस्बे के जैन समाज ने स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी (बाबूजी) की पंचम पुण्यतिथि को जैन धर्म धरोहर दिवस के रूप में मनाया , कार्यक्रम में श्री चंद्रपुरी मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र झंडा ने जिनालय में बताया कि स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के 40 वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहकर तथा जैन राजनैतिक चेतना मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहकर समग्र जैन समाज की सराहनीय सेवाएं की है।उन्होंने सम्पूर्ण देश सहित सारे विश्व में जैन धर्म का प्रचार करते हुए जिन प्रतिमाओं के पुरातत्व की पहचान बनाते हुए समाज के प्रति अतुल्य योगदान दिया था, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता,श्री सेठी जी कर्मयोगी व्यक्तित्व के धनी थे, साधु संतों के प्रति उनकी सेवाओं के लिए पूर्ण समर्पित थे,उन्होंने अपने जीवन काल में जैन धर्म के प्राचीन तीर्थ क्षेत्रों, अतिशय क्षेत्रों और सिद्ध क्षेत्रों की रक्षा व जीर्णोद्वार के लिए कार्य किया था, उन्होंने जैन विरासत और पुरातत्व के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, उन्होंने करीब 750 जैन मंदिरों के संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी,कार्यक्रम में समाज के संरक्षक चम्पालाल जैन, सरावगी समाज के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र झंडा, सुरेश गंगवाल,अशोक कुमार नला, बाबूलाल पहाड़िया, पवन गंगवाल, सुनील गंगवाल, सुनील बजाज, नरेंद्र झंडा तथा महिला मंडल की गीता नला, संतरा बजाज, मुन्नी अजमेरा,मैना झंडा,मैना नला,बरखा गंगवाल, शोभा पहाड़िया सहित सभी श्रावक श्राविकाएं मोजूद थे।

राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here