आर्यिका श्री सरस्वती माताजी ससंघ का लाडनूं में मंगल प्रवेश।

0
7
लाडनूं, 3 अप्रैल- जैन धर्म के महान आचार्य देशभूषण जी महाराज द्वारा दीक्षित परम विदुषी गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी व संघस्थ आर्यिका
अनंतमती माताजी व महोत्सवमती माताजी का लाडनूं में मंगल प्रवेश हुआ।
राज पाटनी ने बताया कि सुखदेव आश्रम भगवान आदिनाथ मंदिर में दर्शन वंदना के पश्चात आर्यिका संघ का गाजे बाजों सहित भव्य सौभायात्रा के साथ चंद्रसागर मंदिर में दर्शन करते हुए बड़ा मंदिर जी में प्रवेश हुआ।
बड़ा मंदिर में दर्शन वंदना के बाद  आयोजित धर्मसभा में  आर्यिका सरस्वती माताजी ने अपने संबोधन में कहा कि लाडनूं के जैन मंदिरों के दर्शन करके वे भाव विभोर हो गई है।
उन्होंने कहा कि बड़ा जैन मंदिर और वहां विराजित भगवान शांतिनाथ की भव्य व वैराग्यमय प्रतिमा  के दर्शन से वे अभिभूत है।  उनकी दशकों से दर्शन की भावना थी और आज वे धन्य हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि लाडनूं की जैन समाज के पिछले जन्मों में किए गए पुण्य का प्रतिफल है कि उन्हें इन दिव्य जिनालयों का सौभाग्य मिला है।
इस से पहले कुचामन से पैदल विहार कर के लाडनूं पहुंचे आर्यिका संघ के साथ लाडनूं की जैन समाज के कार्यकर्ता भी सम्मिलित रहे।
समाज के प्रमुख कार्यकर्ता रोबिन बड़जात्या ने बताया कि आर्यिका संघ के लाडनूं में अधिक से अधिक समय तक प्रवास करने के लिए निवेदन व प्रयास किया जा रहा है।
जैन समाज के सदस्य राज पाटनी ने बताया कि आर्यिका संघ के लाडनूं प्रवास से स्थानीय समाज में श्रद्धा उत्साह व धर्म प्रभावना का माहौल निर्मित हुआ है।
आर्यिका संघ की उपस्थिति में लाडनूं जैन समाज में अनेक अनुष्ठान आयोजित किए जायेंगे। आर्यिका ससंघ की अगवानी में समाज के बड़ी संख्या में पुरुष, महिला, युवा उपस्थित थे।
प्रकाशनार्थ हेतु।          प्रकाश पाटनी
           संवाददाता आधुनिक राजस्थान
              भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here