दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चो ने भगवान मुनिसुव्रत नाथ स्वामी का जन्म तप कल्याणक पर्व मनाया

0
12

दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चो ने 20वे तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रत नाथ स्वामी का जन्म तप कल्याणक पर्व पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति से मनाया।
प्रातः मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान का गर्भ गृह में जलाभिषेक कर सभी बच्चे जय जय कार करते सभी थाल में अष्ट द्रव्य सजा कर पाठशाला पहुंचे।
पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में मंगलाष्टक के बाद स्थापना कर समुच्चय पूजा पढ़ी गई। इसके बाद भगवान मुनिसुव्रत नाथ की पूजा कर जन्म तप कल्याणक सहित पांचों कल्याणको के अर्घ्य समर्पित किए गए।
बच्चो द्वारा वाद्य यंत्र के प्रयोग से शानदार जयमाला पढ़ कर शांति पाठ किया गया।
इस अवसर राजगृह में जन्म लिए भगवान मुनिसुव्रत के व्यक्तित्व ओर जीवन दर्शन पर अजीत कोठिया ने बच्चो को रोचक जानकारियां दी। इससे पूर्व शुक्रवार को पाठशाला में भगवान मुनिसुव्रत नाथ के कैवल्य ज्ञान कल्याणक पर्व पर विशेष बाल सभा आयोजित की गई।
संचालन रियल जैन ने किया, आभार दिव्य जैन ने किया।
आयोजन में 16बच्चो ने हिस्सा लिया।
डडूका से अजीत कोठिया की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here