विश्व पृथ्वी दिवस पर सकोरा वितरण कार्यक्रम आयोजित
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा पायोनियर इंस्टिट्यूशंस तथा पुलिस थाना गढ़ी में कार्यक्रम………………
अजीत कोठिया डडूका बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर केंद्र द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर आज पायोनियर इंस्टिट्यूशंस गढ़ी तथा पुलिस थाना गढ़ी में सकोरा वितरण के दो कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण तथा पक्षी जल प्रबंधन हेतु अनुकरणीय कार्य किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष पंड्या थे, अध्यक्षता सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद्र ने की। मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया थे। आयोजन मे कोठिया ने पक्षियों के पेयजल प्रबंधन को पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यावश्यक बताया क्योंकि पक्षी संरक्षण के बिना पर्यावरण संरक्षण नहीं हो सकता है। पर्यावरण के साथ साथ पक्षियों को बचाना ही होगा इसीलिए आज हम सभी बच्चों के माध्यम से सकोरे वितरित कर रहे हैं। इस मौके पर केंद्र सचिव रामभरत चेजारा ने सभी से सुबह शाम सकोरा में पानी भरने का आग्रह किया। आयोजन की अध्यक्षता कर रहे सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद्र ने कहा कि हमारे महकमे का स्टाफ थाना गढ़ी परिसर में लगाए गए सभी सकोरो में सुबह शाम नियमित रूप से पानी भरेगा। पायोनियर के बच्चो एवं वार्डन सुभाष शर्मा ने भी पायोनियर इंस्टिट्यूशंस परिसर में पेड़ो पर लगाए सकोरो में नियमित पानी देने का बच्चो की ओर से विश्वास दिलाया। वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष पंड्या ने महावीर इंटरनेशनल के इस सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे सुकून दायी बताया।
संचालन सचिव रामभरत चेजारा ने किया, आभार सुभाष शर्मा ने व्यक्त किया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














