मानसरोवर एस .एफ. एस जैन मंदिर में अक्षय तृतीया के पावन पर्व दान दिवस पर ईक्षु रस का किया वितरण

0
2

मानसरोवर एस .एफ. एस जैन मंदिर में अक्षय तृतीया के पावन पर्व दान दिवस पर ईक्षु रस का किया वितरण

फागी
19 अप्रैल
जयपुर शहर में एस. एफ.एस दिगम्बर जैन मंदिर में 108 आचार्य श्री विशद सागर जी, तपस्वी सम्राट सुंदर सागर जी, आचार्य श्री शशांक सागर जी, गुरुदेव के मंगल आशीर्वाद से दिनांक 19.4.26 रविवार, वैशाख शुक्ला (अक्षय) तृतीया को इक्षु रस का वितरण किया गया कार्यक्रम में मंदिर समिति के महामंत्री सौभागमल जैन ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ को 13 माह 9 दिवस के बाद राजा श्रेयांस द्वारा ईक्षु रस से पारणा कराया गया था, इसलिए यह दिवस दान और सेवा के लिए अत्यंत पुण्यकारी दिवस माना जाता है, इस दिवस के अक्षय महत्व को देखते हुए श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एस.एफ.एस. राजावत फार्म पर
अक्षय तृतीया को प्रात:- 7.15 अभिषेक, शान्ति धारा प्रातः8.30 से 1:00 तक मंदिर जी के बाहर मुख्य द्वार पर ईक्षु रस (गन्ने के रस )का वितरण किया गया जिसमें सभी परिवार जनों ने इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस दिवस को महत्वपूर्ण दिवस बनाया
पुनीत कार्य में सहयोगी श्रेष्ठी परिवार परिवार
श्रीमान अरुण जी, सीमा जी, विनय जी, मेघा जी, वैभव जी, हर्षिता जी, समस्त लुहाड़िया परिवार स्पीकर्स वेंली सुमेर नगर श्रीमान सौभागमल , धन कुमार, श्रीमती सुरेखा जी,यश जी जैन सहित समस्त काला परिवार बीची वाले दादू दयाल नगर जिन्होंने भगवान आदिनाथ की मूल प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक, शांति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया और सभी श्रद्धालुओं को इक्षु रस शुद्ध जल और ताजा गन्ना से बनाकर पिलाया जो प्रातः 7:30 से 1:00 बजे तक चला मंदिर समिति के अध्यक्ष कमलेश चंद्र जैन
महामंत्री सौभागमल जैन ने सभी अतिथियों का तिलक, माला ,दुपट्टा लगाकर सम्मान किया।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here