जयपुर शहर के भगवान महावीर चिकित्सालय धर्मार्थ, पांड्या निलय बेसमेंट , जैन भवन परिसर अधीनस्थ श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति महावीर नगर टोंक रोड जयपुर में नि:शुल्क परामर्श हेतु विभिन्न शीर्षस्थ अस्पतालों के डाक्टरों की सेवाओं के लिए अग्रणी अस्पताल
फागी संवाददाता
२२अप्रेल
जयपुर शहर के महावीर नगर में भगवान महावीर चिकित्सालय धर्मार्थ पांड्या निलय बेसमेंट जैन भवन परिसर अधीनस्थ श्री दिगम्बर जैन मंदिर समिति महावीर नगर टोंक रोड जयपुर में नि:शुल्क परामर्श हेतु शहर के विभिन्न शीर्षस्थ अस्पतालों के डाक्टरों की सेवाओं के लिए अस्पताल में विभिन्न रोगों की वर्ष 2010 से निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करवायी जा रही है, कार्यक्रम में जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू को ट्रस्ट के प्रभारी नीरज गंगवाल के माध्यम से जानकारी पर ज्ञात हुआ की उक्त अस्पताल में जयपुर शहर के जाने-माने अस्पतालों के 19 शीर्षस्थ डाक्टरो के द्वारा हर रविवार को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाता है जिसमें शरीर की सभी बिमारियों का निदान किया जाता है, इसी कड़ी में अस्पताल में बृहद् फिजियोथैरेपी सेंटर भी चलाया जाता है जिसके एचओडी डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि फिजियोथेरेपी के माध्यम से, कमर का दर्द, रीड की हड्डी का दर्द, कंधों का दर्द, घुटना दर्द , कोहनी का दर्द, गर्दन दर्द, कूल्हे का दर्द, विभिन्न फेक्चर दर्द,एडी दर्द सहित शरीर के विभिन्न जोड़ों को दर्द का इलाज किया जाता है, जिसमें इलेक्ट्रिक मशीन, गर्म पानी का शेक, डॉक्टरों द्वारा विभिन्न कसरतें आदि चीजें सफल उपचार में कारगर सिद्ध हो रही है, उक्त ट्रस्ट के प्रभारी नीरज गंगवाल एवं दर्शन जैन ने बताया कि यह सेवाएं सभी के लिए सुलभ है जिसमें डॉ दीपक शर्मा, दिनेश सिंह, शिवम शर्मा, आकाश, सागर, विकास अमन, शेखर ,निखिल, आयुषी शर्मा, सुलेखा, सुमन और सपना सहित सभी कर्मचारियों की सेवाएं सुलभता पूर्वक उपलब्ध करवाई जा रही है, जानकारी पर ज्ञात हुआ कि उक्त सेवाएं सुलभता पूर्वक राजस्थान में केवल यहा ही दी जा रही है जिसका सम्पूर्ण श्रेय संस्था प्रभारी नीरज गंगवाल एवं उप प्रभारी दर्शन जैन को जाता है।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान












