जैन धरोहर दिवस के बैनर का किया विमोचन
फागी संवाददाता
22अप्रेल
माधौराजपुरा कस्बे के दिगम्बर जैन मंदिर में समाज के धर्मावलम्बियों द्वारा समाज सेवी गरीबों के मसीहा स्व. श्री निर्मल कुमार जीसेठी तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगम्बर जैन समाज की पंचम पुण्यतिथि 27 अप्रैल 2026 को जैन धरोहर दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने बताया कि स्व. श्री निर्मल कुमार जी सेठी श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के 40 वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा जैन राजनैतिक चेतना मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहकर समाज की सराहनीय सेवाएं की है , तथा समाज के प्रति उनका अतुल्य योगदान रहा है,परम आदरणीय समाज श्रेष्ठी जिनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि हेतु आज दिगम्बर जैन समाज माधोराजपुरा के पदाधिकारियों द्वारा बैनर का विमोचन किया जिसमें गया, पारसमल मित्तल, सत्यनारायण कलवाड़ा, पदमचंद कंदोई, राजेंद्र बाकलीवाल, दिनेश बोहरा, सोनू सर्राफ ,राजेंद्र चंवरीवाल, विष्णु बोहरा, धर्मचंद बाकलीवाल, कमलेश जैन, तथा दिवांशु बोहरा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मिडिया प्रवक्ता राजस्थान












