महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा मादलदा में जीवन रक्षक टैबलेट कीट वितरित……
पृथ्वी दिवस आयोजन भी हुआ……………….
महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मादलदा में एक आयोजन महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हेमंत शाह ने की, मुख्य वक्ता महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई चौपाल अजीत कोठिया थे। प्रारंभ में संस्था प्रधान द्वारा महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारासेवा जानकारियां साझा करने चयन करने पर साधुवाद व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पृथ्वी पर पर्यावरण प्रदूषण, प्लास्टिक का अंधाधुंध प्रयोग, जल के अपव्यय तथा भू जल के अत्यधिक दोहन से उत्पन्न संकटों पर अजीत कोठिया ने विशिष्ट जानकारियां साझा की महावीर इंटरनेशनल के स्वास्थ्य प्रोजेक्ट जीवन रक्षक टैबलेट कीट द्वारा हृदयाघात से बचाव के उपाय बताए एवं विद्यालय प्रबंधन को टैबलेट कीट भेट की। कोठिया ने आने वाले बरसात के मौसम में सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने आह्वान किया। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल की जोनल न्यूज बुलेटिन की प्रति भी विद्यालय के प्रधानाचार्य को भेट की गई। आयोजन मे छगनलाल परमार, डूंगरलाल यादव, गिरीश पाटीदार, हेमंत पाटीदार, जगदीश चरपोटा, कल्पना बुनकर, प्रतिभा जोशी, राधा कलाउवा, रामचंद्र, रीता भावसार, सुनीता वर्मा, यश गिरी गोस्वामी, तथा यशस्वी कमाल सम्मिलित हुए। आयोजन संचालन अजीत कोठिया ने किया आभार हेमंत शाह ने व्यक्त किया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












