आचार्य सुनील सागर महाराज के, सानिध्य में त्रिदिवसीय धर्म प्रभावना महोत्सव 27 से

0
223

जयपुर। शहर के मानसरोवर स्थित वरुण पथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सानिध्य में त्रिदिवसीय धर्म प्रभावना महोत्सव 27 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से श्रद्धालुगण श्रद्धा-भक्ति के साथ आचार्य श्री के सानिध्य का सौभाग्य प्राप्त करेगे।

प्रचार संयोजक अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया की त्रिदिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 27 जनवरी को प्रातः 6.30 बजे श्रीजी के कलशाभिषेक और शांतिधारा के साथ होगा, प्रातः 8.15 बजे आचार्य सुनील सागर महाराज के मंगल प्रवचन, प्रातः 11.30 बजे नवीन जिन मंदिर एवं कार्यालय का शिलान्यास, दोपहर 2 बजे आचार्य सम्मति सागर महाराज विधान पूजन, सायं 6 बजे 108 दीपों से श्रीजी एवं गुरुदेव की महामंगल आरती एवं 48 दीपों के साथ भक्तामर मंडल दीप महार्चना का कार्यक्रम होगा। इसी तरह 28 जनवरी को मुख्य आयोजन दोपहर 1 बजे तृतीय पट्टाधीश आचार्य श्री सम्मति सागर जी महाराज का 84 वाँ जन्म जयंती महोत्सव एवं आचार्य सुनील सागर महाराज का भव्य पूजन, 13 पुण्यर्जक परिवारों द्वारा आचार्य सम्मति सागर महाराज के श्रमणोंत्त्सव पर 84 दीपकों से विशेष अर्चना, विद्वानों एवं संघ में विराजमान मुनिराजों व आर्यिका माताजी द्वारा विनयांजलि सभा का आयोजन होगा।

अध्यक्ष एमपी जैन ने बताया की 29 जनवरी को त्रिदिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य आयोजन दोपहर 2 बजे कल्याण मंदिर विधान एवं सायं 6.30 बजे 108 दीपों से श्रीजी एवं गुरुदेव की महामंगल आरती के साथ महोत्सव का निष्ठान किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here