आठ दिवसीय सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ

0
4

आठ दिवसीय सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ
नैनवा जिला बूंदी राजस्थान
16 अप्रैल को सिवायराम चौधरी जैन मंदिर में छोटे बच्चों को जैन धर्म के संस्कारी ज्ञान देने के लिए पंडित महेंद्र शास्त्री का
सांगानेर जयपुर से मोहित जैन शास्त्री का समिति के अध्यक्ष सागरमल जैन मित्तल द्वारा तिलकमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया
विधि विधान पूर्वक ध्वजारोहण मंगल कलश स्थापना की गई यह शिक्षण शिविर 16 से 24 अप्रैल को समापन होगा
जिसमें दोपहर को भाग 1 2 3 का बच्चों को ज्ञान कराया जाएगा
तीन से चार बजे तत्वासुत्र महिलाओं को पढ़ाया जाएगा
इस पाठशाला का शुभारंभ आचार्य 108 विवेक सागर जी महाराज के कर कमलों से 50 माह पहले पाठशाला का शुभारंभ हुआ जिसमें 60 नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राएं जैन धर्म का अध्ययन प्राप्त कर बहुत कुछ सीख पा रहे हैं यह जिनालय कस्बा के बीच-बीच होने से दिन दुगना राज चौगान प्रकृति के मार्ग पर है
पाठशाला की पिंकी जैन ने जानकारी देते हुए बताया इस पाठशाला में छोटे-छोटे बच्चे बहुत लगन और मेहनत से पढ़ने आते हैं
छोटे बच्चों में कूट-कूट कर जैन संतों के बारे में बहुत बताया गया समझाया गया है दिगंबर संत आज के चलते फिरते बहुत बड़े तीर्थ हैं
शिविर के शुभारंभ में श्रीमती सुनीता मोडीका श्रीमती अंजू जैन मोडीका विनीता जैन अजमेरा श्रीमती सुनीता पोद्दार श्रीमती हेमलता जैन सुश्री पिंकी जैन ने भाग लिया
प्रतिदिन शाम को नियमित आरती छोटे बच्चों द्वारा बहुत कुछ संस्कार इस शहर में जानने पढ़ने को मिलेंगे
जयपुर सांगानेर से आए शास्त्री जी ने बताया
छोटे-छोटे बालक बालिकाओं में जैन धर्म के प्रति जागरूकता व जैन धर्म के सिद्धांत उनके जीवन में उतार कर सही मार्ग बताना इस शिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य है
ऐसे संस्कारी शिविर आज सभी जिनालय में लगाना जरूरी है इससे हमारे धर्म की नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं में जैन धर्म की पहचान होगी
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here