काव्यमय भावांजलि संजय दोसी भैयाजी की मुनि दीक्षा अवसर पर

0
2

काव्यमय भावांजलि संजय दोसी भैयाजी की मुनि दीक्षा अवसर पर….🌹🌹🌹🌹..
लो चल पड़ा वो मोक्ष पथ की ओर….. अजीत कोठिया डडूका
==========……=====
लो चल पड़ा वो मोक्ष पथ की ओर
हम प्रवचन ही सुनते रह गए।
उसने चुन ली मुक्ति की राह
हम सागर किनारे बैठे
घोंघे और सीपियां चुनते रह गए।
नथमल ओर नीरा का प्यारा
सुंदर सा अनुज हमारा
हुआ जैनेश्वरी दीक्षा को अग्रसर
ओर हम सोचते ही रह गए
त्यागे संजय करे हमारा पथ प्रशस्त..!
इससे पूर्व की जीवन का सूर्य हो अस्त!!
आओ हम भी करे संकल्प
दीक्षा पथ की ओर एक कदम तो बढ़ाए!!!
जैनत्व को अंगीकार कर,
सजाए मोक्ष पथ
संजय भैया के पथ पर चल के दिखाए
भले ही यह है अग्नि पथ
जन्म मरण के बंधनों से मुक्ति
देगा यही मुनि दीक्षा पथ।
आओ आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी के 37 वे दीक्षा दिवस
अवसर को यादगार बनाए
परतापुर की पावन भूमि पर
26अप्रैल 2026की
संजय भैया की दीक्षा को यादगार बनाए।
मैना के संजय को विनयांजलि दे
उनके गृह त्याग को अक्षुण्ण बना कर,
अंतर्मन में अंतर्मना को बसाए,
साधना महोदधि के सान्निध्य
26अप्रैल को स्वर्णिम बनाए ।
……..=====………
अजीत कोठिया डडूका बांसवाड़ा राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here