मुम्बई में आयोजित जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव में पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी संसघ एवं आचार्य डा प्रनाम सागर संसघ से दिल्ली से गिरनार तक 101 दिवसीय धर्म पदयात्रा के लिए आशीर्वाद – प्राप्त करेंगे विश्व जैन संगठन

0
58

राजेश जैन दद्दू
विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन और पदाधिकारी मुम्बई में आयोजित जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव में ससंघ विराजमान पूज्य पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी एवं आचार्य प्रणाम सागर संसघ मुनिराज से अगामी 23 मार्च 2025 को दिल्ली से प्रारंभ होकर 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान की मोक्षस्थली गिरनार जी पर 2 जुलाई 2025 को निर्वाण दिवस पर पहुंचने वाली श्री नेमि गिरनार तीर्थ धर्म पदयात्रा विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कल विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक एवं पदाधिकारी आचार्य संसघ का मंगल आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने दिल्ली ने कहा कि लगभग 1500 किमी लंबी दिल्ली से गिरनार जी की धर्म पदयात्रा के माध्यम से विभिन्न राज्यों के जैन समाज को जोड़ने और नेमिनाथ भगवान की मोक्ष स्थली के दर्शन करने के साथ अहिंसा, भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य के लिए यह पदयात्रा निकाली जा रही है जानकारी देते हुए सभी को परिवार और मित्रों सहित पद यात्रा में सम्मिलित होकर तीर्थ वंदना के पुण्यार्जन करने का आह्वाहन भी कल करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here