हुबली धारवाड़ महानगर से हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर केंद्र सरकार से मांग तेज हो गई है। इस संबंध में आल कर्नाटका ट्रेडर्स एसोसिएशन के राज्य कार्यदर्शी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष डंक ने भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को एक विस्तृत पत्र लिखकर हुबली से विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवाएं बढ़ाने का आग्रह किया है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि हुबली, जो कर्नाटक की द्वितीय सबसे बड़ी वाणिज्यिक नगरी और “फूलों की नगरी” के साथ छोटा मुंबई के रूप में प्रसिद्ध है, पिछले कई वर्षों से पर्याप्त हवाई सेवाओं के अभाव से जूझ रही है। लगभग 20 लाख की आबादी वाला हुबली-धारवाड़ महानगर उत्तर कर्नाटक का एक प्रमुख व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र है, बावजूद इसके यहां से सीमित उड़ानें ही संचालित हो रही हैं।
डंक ने बताया कि पूर्व में इंडिगो द्वारा हुबली से अहमदाबाद के लिए नियमित उड़ान सेवाएं संचालित की जाती थीं, जो यात्रियों से भरी रहती थीं। लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान इन सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जिन्हें अब तक पुनः शुरू नहीं किया गया है। इससे व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुभाष डंक ने मांग की है कि हुबली से अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा को शीघ्र पुनः प्रारंभ किया जाए, जिससे उत्तर कर्नाटक के धारवाड़, हावेरी, गदग, दावणगेरे और कोप्पल जैसे जिलों के लोगों को अहमदाबाद और सूरत जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी मिल सके। इसके अलावा उन्होंने हुबली से जोधपुर के लिए नई उड़ान सेवा शुरू करने की भी मांग की है, जिससे प्रवासी नागरिकों को यात्रा में सुविधा हो।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में स्कूलों की छुट्टियों और विवाह सीजन के कारण यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है। ट्रेनों में भी टिकट मिलना कठिन हो गया है, ऐसे में हवाई सेवाओं की आवश्यकता और बढ़ जाती है। लेकिन पर्याप्त उड़ानों के अभाव में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सुभाष डंक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन का भी उल्लेख किया, जिसमें देश के हर नागरिक को सुलभ हवाई सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हुबली से अहमदाबाद और गोवा जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए उड़ान सेवाएं बंद होना चिंता का विषय है। इस संबंध में उन्होंने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बसवराज बोम्मई तथा सांसद विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को भी प्रतिलिपि भेजी है।
अंत में उन्होंने केंद्र सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर हुबली से हवाई सेवाओं को पुनः प्रारंभ एवं विस्तारित करने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों को राहत मिल सके।