विश्व शांति के लिए 1561 करोड़ नवकार महामंत्र समर्पित

0
2
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर नवकार फाउंडेशन की पहल
– 10 लाख परिवार और 50 हजार साधु-साध्वियों की भागीदारी
– अभय मांगलिक मंडल का सर्वाधिक 1008 करोड़ जप

छत्रपति संभाजीनगर: यहां के नवकार फाउंडेशन की पहल पर 2625वें भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर परम पूज्य गच्छाधिपति अभयदेव सुरिश्वरजी महाराज की प्रेरणा से 14 मार्च से 9 अप्रैल 2026 के बीच 1008 करोड़ नवकार महामंत्र जप का लक्ष्य रखा गया था। पहले चरण में देश-विदेश के जैन-अजैन श्रद्धालुओं ने भाग लेकर 210 करोड़ जप किए, जबकि दूसरे चरण में 1351 करोड़ जप हुए। इस प्रकार दुनिया भर के 10 लाख परिवारों और 50 हजार साधु-साध्वियों की सहभागिता से कुल 1561 करोड़ जप पूरे हुए। इस संकल्प की पूर्ति में जितो का महत्वपूर्ण योगदान रहा, ऐसी जानकारी प्रकल्प प्रमुख रविंद्र मुगदिया ने सोमवार (ता. 13) को दी।
आगे बोलते हुए श्री मुगदिया ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर के सकल जैन समाज, भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति और जितो के सहयोग से नवकार फाउंडेशन ने भगवान महावीर जयंती के अवसर पर संगठन और विश्व शांति के लिए 1008 करोड़ नवकार महामंत्र जप का लक्ष्य रखा था। इस अभियान में भारत के 27 राज्यों और विश्व के 108 से अधिक देशों के जैन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, इंग्लैंड, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, चीन, दुबई और बेल्जियम जैसे देशों की भागीदारी रही। 10 लाख परिवारों और 50 हजार साधु-साध्वियों के अखंड जप से 1008 करोड़ का लक्ष्य पार करते हुए 1561 करोड़ जप पूरे किए गए। इस अभियान से विश्व शांति के लिए प्रार्थना, एकता और संगठन की भावना को बढ़ावा मिला।
इस नवकार फाउंडेशन अभियान में विशेष रूप से तपागच्छीय प्रवर समिति के कार्यवाहक, महामांगलिक प्रदाता, गच्छाधिपति आचार्य भगवंत परम पूज्य श्री अभयदेव सुरिश्वरजी महाराज के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आचार्य मोक्षरत्नसुरीश्वरजी महाराज के मार्गदर्शन में अभय मांगलिक मंडल और अभय वाणी परिवार के सभी सदस्यों, साधु-साध्वियों ने मिलकर 1008 करोड़ नवकार जप का लक्ष्य लिया और उसे पूरा किया।
इसी प्रकार कोटा संप्रदाय द्वारा परम पूज्य गणेशमलजी म.सा. की पुण्यतिथि पर 207 करोड़ नवकार महामंत्र जप का लक्ष्य रखा गया था, जिसे महाराष्ट्र भूषण परम पूज्य श्रुत मुनिजी, युवा मनीषी गौरव मुनिजी, कोटा संघ प्रमुख नवकार आराधिका परम पूज्य प्रतिभाजी, करुणामूर्ति किरण सुधाजी, प्रवचन प्रभाविका सुशीलाजी तथा श्रमणी गौरव सिद्धी सुधाजी के मार्गदर्शन में भक्तों ने पूरा किया।
इसके अलावा राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्य आनंद ऋषीजी महाराज की पुण्यतिथि पर उपाध्यक्ष प्रवर प्रवीण ऋषीजी के मार्गदर्शन में देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने 207 करोड़ नवकार जप पूर्ण किए।
इस उपक्रम के अंतर्गत समाज के लोगों के लिए नवकार प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजेंद्र दर्डा, कार्याध्यक्ष सुभाष झांबड, महावीर पाटणी और जी. एम. बोथरा के मार्गदर्शन में तथा महोत्सव अध्यक्ष प्रतीक शाहूजी और कार्याध्यक्ष अजय जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस आयोजन की सफलता के लिए प्रकल्प प्रमुख रविंद्र मुगदिया सहित विलास साहुजी, संजय संचेती, विनोद बोकडिया, अनिलमामा संचेती, डॉ. प्रकाश झांबड, हितेश कांकारिया, प्रकाश कोचेटा, रवी लोढ़ा, निलेश जैन, अजित जैन, अभिजीत हिरप, अमित काला, राजेश मुथा, समीर ठोले, संतोष पापडीवाल, नरेंद्र अजमेरा, पियूष कासलीवाल और विकास रायमाने ने विशेष परिश्रम किए।विशेष सहयोग
श्री वर्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, श्री 1008 शांतिनाथ अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट (सराफा), हडको श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन पंचायत पार्श्वनाथ मंदिर (राजाबाजार), श्री छत्रपति संभाजीनगर जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ, श्री आनंदजी कल्याणजी जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा (छत्रपति संभाजीनगर), श्री सकल सैतवाल दिगंबर जैन समाज तथा जालना, वैजापुर, गंगापुर, पैठण, सिल्लोड, लासूर और कन्नड़ के सकल जैन समाज का सहयोग रहा।
प्रेरणा एवं प्रोत्साहन
परम पूज्य गच्छाधिपति श्री विजय अभयदेव सूरीश्वरजी महाराज (तपागच्छ प्रवर समिति कार्यवाहक, महामांगलिक प्रदाता)आचार्य डॉ. शिवमुनिजी म.सा.तेरापंथ आचार्य श्री महाश्रमणजीगणाचार्य पुष्पदंत सागरजी गुरुदेव उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषीजी म.सा.आचार्य विजय मोक्षरत्न सूरीश्वरजी महाराज अंतर्मना आचार्य प्रसन्नसागरजी गुरुदेव महाराष्ट्र प्रवर्तनी नवकार आराधिका प्रतिभा कवरजी म.सा.
स्पष्टवक्ता सिद्धी सुधाजी
महासती डॉ. पूज्य श्री पुण्यशिलाजी म.सा.
पक्षी बचाओ – जीवदया महाअभियान
भगवान महावीर के 2625वें जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर तथा ‘विश्व नवकार दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित 1561 करोड़ नवकार महामंत्र जप की पूर्णता के उपलक्ष्य में, पूरे भारत में 77,000 पक्षियों के लिए जलपात्र (दाना-पानी के बर्तन) वितरित करने का संकल्प लिया गया है।
तपागच्छ प्रवर समिति के कार्यवाहक एवं महामांगलिक प्रदाता, परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री विजय अभयदेवसूरीश्वरजी महाराज के 78वें जन्मदिवस के अवसर पर, पूज्य आचार्य मोक्षरत्नसूरीश्वरजी महाराज की प्रेरणा से यह जीवदया अभियान चलाया जा रहा है।
वर्तमान वैश्विक युद्ध जैसी परिस्थितियों और बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए, जनजीवन, पशु-पक्षियों और मानव समाज में शांति स्थापित हो—इस भावना से 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूरे भारत में यह वितरण किया जाएगा।
अभय मांगलिक मंडल और नवकार फाउंडेशन, छत्रपति संभाजीनगर की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने शहर या क्षेत्र में कम से कम 77 पात्र वितरित कर इस अभियान में भाग लें।
इस अभियान में भाग लेने वाले लोग अपने वितरण कार्य के फोटो और वीडियो दिए गए संपर्क नंबरों (रवि मुगदिया: 9422707077 या दिवानशी बेन: 9033417879) पर भेजकर सहयोग करें, ताकि गुरुदेव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना के साथ यह जीवदया महायज्ञ सफल हो सके। ऐसी जानकारी प्रचार प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद ने दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here