महायज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक कल्याण का प्रभावी माध्यम है। – आचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज

0
16
औरंगाबाद नरेंद्र पियुष जैन / छत्रपति संभाजीनगर के राजाबाजार क्षेत्र में खंडेलवाल दिगंबर जैन पंचायत द्वारा “जीवन बदलने वाला महायज्ञ” नामक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह महायज्ञ रविवार, 12 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजे से आचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित गुरु भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि महायज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक कल्याण का प्रभावी माध्यम है। ऐसे यज्ञों से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा परिवार और समाज में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है।
आचार्य श्री ने आगे कहा कि वर्तमान समय में समाज और परिवारों में बढ़ते मतभेद, तनाव और अशांति को दूर करने के लिए इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। महायज्ञ से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और आपसी प्रेम, भाईचारा तथा एकता को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ इस महायज्ञ में सहभागी बनें, ताकि व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव हो सके।
आयोजकों के अनुसार, इस महायज्ञ का उद्देश्य विश्व शांति की कामना करना, समाज और परिवारों में चल रहे विवादों का समाधान करना तथा आपसी प्रेम और एकता को बढ़ावा देना है। साथ ही, जिन परिवारों में विवाह में विलंब हो रहा है या पति-पत्नी, भाई-भाई के बीच मतभेद हैं, उनके लिए भी यह यज्ञ विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।
इस महायज्ञ में अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता दर्ज की। आयोजकों ने बताया कि यह यज्ञ समाज की एकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, समाज के विभिन्न कार्यों जैसे नई भूमि की रजिस्ट्री आदि में आने वाली बाधाओं को दूर करने की भी प्रार्थना की गई।
खंडेलवाल दिगंबर जैन पंचायत ने अधिक से अधिक लोगों से इस पवित्र कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की थी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत अध्यक्ष महावीर पाटणी, पंचायत सचिव प्रकाश अजमेरा, प्रमोद ठोले, महावीर गंगवाल, वर्धमान कासलीवाल, किरण गंगवाल, काजू कासलीवाल, विपिन पांडे, नवीन पाटणी, किरण पहाड़े, किशोर कासलीवाल, चंदादेवी कासलीवाल, शांतीलाल पाटणी, अनिल पाटणी आदि ने विशेष प्रयास किए। यह जानकारी प्रचार-प्रसार संयोजक नरेंद्र अजमेरा एवं पियुष कासलीवाल, औरंगाबाद ने दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here